Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ स्मार्टफोन आज भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। इन स्मार्टफोंस को कुछ चुनिंदा रिटेल स्टोर्स, सैमसंग शॉप, सैमसंग ऑनलाइन स्टोर और फ्लिप्कार्ट के माध्यम से ख़रीदा जा सकता है।
सैमसंग के दो नए स्मार्टफोंस यानि Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ आज भारत में आधिकारिक तौर पर सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। इन स्मार्टफोंस की कीमत की अगर चर्चा करें तो इन्हें आप क्रमश: Rs. 57,900 और Rs. 64,900 की कीमत में ले सकते हैं, हलांकि यह कीमत इन स्मार्टफोंस के 64GB स्टोरेज वर्जन की है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
इसके अलावा अगर 256GB स्टोरेज वाले मॉडल्स की चर्चा करें तो इनकी कीमत क्रमश: Rs. 65,900 और Rs. 72,900 है। इन स्मार्टफोंस को आप तीन अलग अलग रंगों में ले सकते हैं। इन रंगों में मिडनाईट ब्लैक, कोरल ब्लू, और लीलाक पर्पल हैं। इन स्मार्टफोंस को कुछ चुनिंदा रिटेल स्टोर्स, सैमसंग शॉप, सैमसंग ऑनलाइन स्टोर और फ्लिप्कार्ट के माध्यम से ख़रीदा जा सकता है।
इन स्मार्टफोंस पर बहुत से ऑफर्स और डिस्काउंट भी मिल रहे हैं। अगर हम एक्सचेंज ऑफर की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि सैमसंग के अपग्रेड प्लान के अंतर्गत सैमसंग गैलेक्सी यूजर्स को Rs. 6000 का अतिरिक्त बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा फ्लिप्कार्ट पर आपको लगभग Rs. 18,000 का डिस्काउंट अपने पुराने फ़ोन को एक्सचेंज करने पर दिया जा रहा है।
इन फोंस के साथ रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन की ओर से भी कई बढ़िया ऑफर मिल रहे हैं। साथ ही आपको Paytm Mall और HDFC के द्वारा इनपर बढ़िया कैशबैक भी दिया जा रहा है।