पिछले कुछ दिनों से Samsung Galaxy S9 और Samsung Galaxy S9+ यूजर्स ने इस बात की शिकायत करना शुरू किया है कि उन्हें अपने इन स्मार्टफोंस में स्क्रीन को लेकर कुछ समस्या सामने आ रही है।
Samsung Galaxy S9 और Samsung Galaxy S9+ स्मार्टफोंस को इनकी पीढ़ी के पिछले स्मार्टफोंस को देखते हुए कुछ बदलाव करके लॉन्च कर दिया है। हालाँकि इन बदलावों को कुछ बदलाव नहीं कहा जा सकता है। लेकिन इन स्मार्टफोंस में भी कुछ समस्या सामने आ रही है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
अगर हम सैमसंग गैलेक्सी S8 और सैमसंग गैलेक्सी S8+ स्मार्टफोन की चर्चा करें तो इनमें 2016 में हुए सबसे विक्राल वाकया के बाद कुछ कम समस्याएं थीं। हालाँकि दुर्भाग्य की बात यह है कि इन स्मार्टफोंस को लेकर कुछ समस्या सामने आ रही है जो इनकी प्रतिष्ठा पर सवाल खड़ा कर रही है। मुख्य तौर पर ऐसा सामने आ रहा है कि खासतौर पर सैमसंग गैलेक्सी S9+ स्मार्टफोन की स्क्रीन पर कुछ डेड जोंस नजर आ रहे हैं।
कुछ लोगों ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि ये स्पॉट Gboard पर 'ई', 'आर' और 'टी' अक्षरों के साथ मेल खाते हैं। ऐसे हार्डवेयर से संबंधित मामले में, इन-वॉरंटी प्रतिस्थापन के लिए डिवाइस भेजने के लिए सलाह दी जाती है। हालांकि, ऐसा लगता है कि प्रतिस्थापन भी एक ही समस्या से जूझ रहे हैं।
आपको बता दें कि यह पहली दफा नहीं है जब सैमसंग गैलेक्सी S9 और सैमसंग गैलेक्सी S9+ स्मार्टफोंस के यूजर्स को इस तरह की इन स्मार्टफोंस में कोई समस्या आ रही है। इन स्मार्टफोंस मिसके पहले भी कई बड़ी समस्याओं को देखा गया है, और यह समस्याएं सैमसंग पे और कैमरा से जुड़ी हैं।
यह खबर स्लैशगियर और एंड्राइड सेंट्रल के माध्यम से सामने आ रही है। आपको बता दें कि इन बढ़ती समस्याओं को देखते हुए ऐसा माना का सकता है कि इन डिवाइसों की प्रतिष्ठा को बड़ी ठेस पहुंची है। और अगर ऐसा ही चलता रहा तो ऐसा न हो कि इससे इनकी सेल में प्रभाव देखा जाए। हालाँकि अभी पिछले सप्ताह ही आई एक रिपोर्ट कुछ इसी ओर इशारा कर रही है।