बड़े बड़े फोन्स प्राइस हाइक के बीच सस्ता हुआ Samsung का तीन कैमरा वाला फोन, हजारों रुपये घटी कीमत

HIGHLIGHTS

Samsung का तीन कैमरा वाला फोन इस समय सस्ता मिल रहा है।

सैमसंग का ये फोन्स एक फ्लैगशिप फोन है, जो इस समय हजारों रुपये सस्ता मिल रहा है।

यहाँ सैमसंग फोन के प्राइस को लेकर यहाँ सम्पूर्ण जानकारी मौजूद है।

Samsung के फ्लैगशिप फोन्स का क्रेज हमेशा से रहा है लेकिन कीमत देखकर अक्सर ग्राहक अपना मन मार लेते हैं। हालांकि, इस बार एक ऐसा मौका आया है जिसे हाथ से जाने देना थोड़ा मुश्किल लगता है। असल में, इस समय Samsung का एक जाना माना फोन यानि Samsung Galaxy S25 5G बेहद ही सस्ते में मिल रहा है, इस फोन को जनवरी 2025 में 80,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया था, लेकिन इस समय यह Flipkart पर बेहद ही सस्ते में ऐसा कह सकते हैं कि लगभग लगभग 18000 रुपये सस्ते में 62,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। लॉन्च प्राइस के मुकाबले यह फोन बेहद ही कम है। बैंक ऑफर और एक्सचेंज का लाभ लेकर आप फोन के प्राइस को और भी ज्यादा कम कर सकते हैं। इस फोन की खासियत यह है कि कंपनी ने इसे Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर लॉन्च किया था, इसमें एक 50MP कैमरा और Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले भी मिलती है, आइए सैमसंग फोन पर मिलने वाली पूरी डील के बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 5G की नई कीमत और बैंक ऑफर

Samsung Galaxy S25 5G का 12GB RAM और 256GB स्टॉरिज मॉडल इस समय आपको Flipkart पर 62,999 रुपये में लिस्ट मिलने वाला है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank credit card से लेनदेन करने पर आपको इस फोन पर 2,850 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है, इसके बाद फोन का प्राइस गिरकर मात्र 54,149 रुपये ही बचता है। हालांकि, सबसे बड़ा फायदा एक्सचेंज ऑफर के तौर पर ग्राहकों को हो सकता है। अगर आप अपने पुराने फोन को देकर नए फोन को लेना चाहते हैं तो आप 40,300 रुपये के आसपास की बचत अलग से कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए ग्राहकों के पुराने फोन का अच्छी कंडीशन में होना जरूरी है। आइए अब सैमसंग के फोन के स्पेक्स और फीचर आदि पर नजर डालते हैं।

कैसी है सैमसंग फोन की डिस्प्ले और परफॉरमेंस

Samsung Galaxy S25 5G में 6.2 इंच की Full HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलती है, इसका 1080×2340 पिक्सल रेजोल्यूशन इसे एक खास तरह की डिस्प्ले बना देता है। इसके अलावा फोन पर आपको 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। इसकी ब्राइटनेस को देखते हैं तो यह 2600 निट्स के आसपास है। Performance को जोरदार बनाने के लिए फोन में कंपनी ने Qualcomm का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया है, यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित OneUI 7 पर चलता है।

कैमरा सेटअप के कारण फेमस हुआ था फोन

Camera की बात करें तो Galaxy S25 5G के बैक पर एक तीन कैमरा वाला सेटअप मिलता है। इसमें f/1.8 aperture और OIS support के साथ 50MP प्राइमेरी कैमरा, f/2.4 aperture के साथ 10MP ultrawide camera और f/2.2 aperture के साथ 12MP telephoto camera कैमरा मिलता है। सेल्फ़ी आदि के लिए फोन में f/2.2 aperture के साथ 12MP फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है।

सैमसंग फोन की बैटरी और अन्य फीचर

Samsung Galaxy S25 5G में 4,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। Connectivity के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, dual SIM support और USB Type-C 3.2 पोर्ट मिलता है।

यह भी पढ़ें: ओ तेरी! 1 घंटे चलाने पर 4 रुपये बिजली बिल! 14,499 रुपये में लॉन्च हुआ गजब का AC

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :