Samsung Galaxy S11+ से जुड़ी नई जानकारी आई सामने, मिल सकता है 108MP कैमरा

HIGHLIGHTS

5G सपोर्ट के साथ आएगा डिवाइस

मिल सकता है 108MP कैमरा

स्नैपड्रैगन 865 द्वारा होगा संचालित

Samsung Galaxy S11+ से जुड़ी नई जानकारी आई सामने, मिल सकता है 108MP कैमरा

Samsung Galaxy S11+ smartphone को Geekbench पर लिस्टेड किया गया है और लीक से फोन में मिलने वाले लेज़र ऑटोफोकस सिस्टम का संकेत मिला है। यह फोन 5G सपोर्ट करेगा और डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट की डिस्प्ले पेश की जाएगी। आगामी डिवाइस में 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाएगा और फोन में एक्सीनोस 9830 प्रोसेसर को शामिल किया जाएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

गीकबेंच के सिंगल कोर टेस्ट में Galaxy S11+ को 427 और मल्टी कोर टेस्ट में 2326 स्कोर मिला है। Geekbench लिस्टिंग के आधार पर डिवाइस को SM-G986B मॉडल नंबर दिया गया है और फोन Exynos 9830 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा जो 1.95 गीगाहर्ट्ज पर क्लोक्ड है। डिवाइस के भारतीय वैरिएंट में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर मिलने की सम्भावना है। इसके अलावा, फोन में 12GB रैम मिलेगी और फोन एंड्राइड 10 पर काम करेगा।

Ice Universe के नाम के टिप्स्टर ने Galaxy S11 का जूम्ड-इन वर्जन सजह किया था। यहां मिली जानकारी के आधार पर फोन में लेज़र ऑटोफोकस सिस्टम मिलेगा जो लैंडस्केप और पोट्रेट शॉट्स को बेहतर बनाएगा।

Samsung Galaxy S11 सीरीज़ में Samsung Galaxy S11, Samsung Galaxy S11+ और Samsung Galaxy S11e फोंस लॉन्च होने की सम्भावना है। ख़बरों के मुताबिक, Samsung Galaxy S11+ में 5G सपोर्ट मिलेगा। तीनों फोंस में पंच-होल डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा और ये फोंस एंड्राइड 10 पर आधारित OneUI 2.0 पर काम करेंगे। Samsung Galaxy S11 में 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है और S11e में 3730mAh की बैटरी मिलने की सम्भावना है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile