Samsung कथित तौर पर एक मिड-रेंज Galaxy Foldable Phone को अगले साल लॉन्च कर सकता है। अपने इस नए मिड-रेंज Foldable device के साथ कंपनी ग्राहकों को सस्ते में अपनी बेहतरीन डिस्प्ले तकनीकी प्रदान करने वाली है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
SamMobile की एक रिपोर्ट के अनुसार, Samsung की ओर से एक और नए Foldable Phone पर काम किया जा रहा है जिसे बेहद ही कम कीमत में पेश किया जा सकता है।
इस खबर को सबसे पहले TrendForce की ओर से रिपोर्ट किया गया था। यहाँ कहा गया था कि सैमसंग अगले साल अपने एक Mid-Range Foldable स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। ऐसा करने से कम कीमत में सैमसंग की Foldable Technology ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुँचने वाली है।
ऐसा लग रहा है कि इस तीसरे Foldable Galaxy Device की कीमत Galaxy Z Flip से कं हो सकती है। इसका मतलब है कि यह Flip और Fold Models के बीच में ब्रिज का काम करने वाला है।
वर्तमान में, अभी इस फॉर्म फैक्टर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इसके अलावा इसके स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस के बारे में भी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि Fan Edition में इस फोन को शामिल किया जा सकता है। हालांकि अभी यह भी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है।
इसे देखते हुए साल 2024 Samsung Fans के लिए एक आकर्षक साल होने वाला है, असल में इस साल ही कंपनी अपने Mid-range Foldable Phone को लॉन्च सकती है। हालांकि अभी तक इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन आने वाले समय में इस फोन को लेकर पूरी जानकारी हो सकता है कि बाजार में आ जाए।
अभी हाल ही में, Samsung ने अपने खुद के AI Model को पेश किया है, जिसे Samsung Gauss नाम दिया जा रहा है। Samsung Gauss में ग्राहकों के लिए तीन सबसे महत्त्वपूर्ण चीजें हैं। Samsung Gauss Language, Samsung Gauss Code और Samsung Gauss Image. अभी के लिए इसका इस्तेमाल मात्र सैमसंग के कर्मचारी ही कर रहे हैं। हालांकि कंपनी इसके सभी के लिए लॉन्च पर भी काम कर रही है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile