आज हम स्मार्टफोन लवर्स के लिए एक मजेदार खबर लेकर आए हैं। अमेज़न ने Samsung Galaxy M33 5G की कीमत में भारी कटौती की है। अब आप और भी किफायती कीमत पर इस स्मार्टफोन के दमदार फीचर्स का आनंद उठा सकते हैं।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
Galaxy M33 5G डिस्काउंट
Galaxy M33 5G के 128GB वेरिएंट की असली कीमत 25,999 रुपए है। हालांकि, अब आप इसे केवल 18,499 रुपए में खरीद सकते हैं जिसका मतलब है कि इस स्मार्टफोन पर आपको सीधे 29% का भारी डिस्काउंट मिल रहा है। यहाँ से खरीदें
लेकिन इतना ही नहीं, एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर्स का लाभ उठाके Galaxy M33 5G की कीमत को और भी कम किया जा सकता है।
Galaxy M33 5G एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स
सैमसंग के इस 5G स्मार्टफोन पर अमेज़न तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी पेश कर रहा है। अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो इस ऑफर के तहत आपको 17,050 रुपए तक की छूट मिल सकती है। हालांकि, याद रखें कि यह डिस्काउंट आपके पुराने स्मार्टफोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करता है।
Galaxy M33 5G स्पेसिफिकेशन्स
यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है जो 6.6-इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। यह एक्सिनोस 1280 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा डिवाइस में 50MP क्वाड कैमरा सेटअप और 8MP फ्रन्ट कैमरा मिल रहा है। बैटरी और परफॉरमेंस के मामले में भी यह हैंडसेट काफी बढ़िया है।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile