6000mAh बैटरी वाला सैमसंग का यह दमदार फोन भारत में इस किफ़ायती दाम में हुआ लॉन्च, जानें क्या फीचर बनाते हैं इसे खास

HIGHLIGHTS

6000mAh बैटरी के साथ आया Galaxy M32

जानें Galaxy M32 का दाम

Galaxy M32 में मिल सकती है AMOLED डिस्प्ले

6000mAh बैटरी वाला सैमसंग का यह दमदार फोन भारत में इस किफ़ायती दाम में हुआ लॉन्च, जानें क्या फीचर बनाते हैं इसे खास

आज Samsung Galaxy M32 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जा चुका है। स्मार्टफोन को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है और डिवाइस को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर भी लिस्टेड किया गया है और फोन के कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। स्मार्टफोन में 6000mAh की पॉवरफुल बैटरी और फुल HD+ डिस्प्ले मिल रही है। फोन में सेल्फी व विडियो कॉलिंग के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy M32 कीमत

गैलक्सी M32 को भारत में 4GB रैम व 64GB स्टोरेज तथा 6GB रैम व 128GB स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत क्रमश: Rs 14,999 और Rs 16,999 है। फोन को अमेज़न इंडिया से ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy M32 स्पेसिफिकेशन

Galaxy M32 फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट की 6.4 इंच फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। फोन में 6000mAh की बैटरी मिल रही है। फोन मीडियाटेक हीलियो G85 चिपसेट द्वारा संचालित है। फोन में 64MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ सेन्सर शामिल है। फोन के फ्रंट पर 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

फोन में मोनो स्पीकर और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर दिया गया है और यह एंडरोइड 11 पर आधारित वनUI पर काम करता है। फोन में दी गई 6000mAh की बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि बॉक्स में कंपनी 15W चार्जर को बंडल कर रही है। कनैक्टिविटी के लिए ड्यूल सिम सपोर्ट 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac, ब्लुटूथ, GPS और USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo