1000 रूपये डिस्काउंट के साथ मिल रहा है Samsung Galaxy M20
Samsung Galaxy M20 की कीमत हुई कम
अब मिल रहा है 9,990 रूपये में
दो वैरिएंट में होगा लॉन्च
Samsung की लेटेस्ट गैलेक्सी M सीरीज़ के Galaxy M20 स्मार्टफोन को अमेज़न इंडिया पर Rs 1,000 डिस्काउंट के साथ सेल किया जा रहा है। इस समय स्मार्टफोन के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 10,990 के बजाए Rs 9,990 में खरीद सकते हैं। इसी तरह 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 11,990 की कीमत में सेल किया जा रहा है।
SurveyGalaxy M20 को सैमसंग ने दो वैरिएंट्स में भारत में लॉन्च किया है और दोनों की कीमतें क्रमश: Rs 10,990 और Rs 12,990 है। सैमसंग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी डिवाइस को कम कीमत में लिस्टेड कर दिया है, हालांकि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि यह कटौती टेम्पररी है या परमानेंट है।
Samsung Galaxy M20 स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy M20 की स्पेसिफिकेशन की बात करे तो इसमें 6.3 इंच की FHD+ LCD इनफिनिटी-V डिस्प्ले दी गई है, जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.9:5 है। यह फोन हाल में पेश किए गए Exynos 7904 चिपसेट द्वारा संचालित है। यह फोन 3GB और 4GB रैम विकल्पों में आता है, जिसे क्रमश: 32GB और 64GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन के स्टोरेज को SD कार्ड द्वारा 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह नए एक्सपीरियंस UI 9.5 पर काम करता है जो एंड्राइड 8.1 ओरियो पर आधारित है और स्मार्टफोन में 5000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। सैमसंग का कहना है कि एक चार्ज में यह बैटरी दो दिनों तक चल सकती है।
ऑप्टिक्स की बात करें तो Galaxy M20 में 13MP + 5MP का डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जहां प्राइमरी सेंसर को f/1.9 अपर्चर लेंस दिया गया है जबकि दूसरा सेंसर अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ आता है जिसका अपर्चर f/2.2 है। डिवाइस के फ्रंट पर 8MP का कैमरा मौजूद है और इसका अपर्चर f/2.0 है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile