आज है Samsung Galaxy M20 और Galaxy M30 सेल, ये हैं बेहतरीन ऑफर्स
दोपहर 12 बजे Amazon India पर है सेल
Infinity-U नॉच डिस्प्ले है दोनों फोन्स की खासियत
अमेजन से खरीद सकते हैं स्मार्टफोन्स
अगर आप Samsung Galaxy M सीरीज़ को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि Galaxy M20 और M30 आज एक बार फिर फ्लैश सेल के जरिए पेश होने वाले हैं। दोनों स्मार्टफोन की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे Amazon India आयोजित की गयी है। सैमसंग के M-सीरीज स्मार्टफोन, Galaxy M20 और Galaxy M30 को कंपनी ने कुछ महीनों पहले ही लॉन्च किया है। दोनों ही स्मार्टफोन्स की खासियत इनकी Infinity-U नॉच डिस्प्ले है।
Surveyआपको बता दें कि Galaxy M20 के 3 जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज वैरिएंट को इस सेल में यूज़र्स 10,990 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं Galaxy M30 के 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वैरिएंट को 14,900 रुपये और 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वैरिएंट को 17,990 रुपये खरीदा जा सकता है
Samsung के दो कंपनी ने कुछ महीनों पहले ही लॉन्च किया गया है और इसके अलावा आज होने वाली सेल के दौरान ग्राहकों को कुछ ऑफर्स की पेशकश भी की जा रही है। आइए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और इनके साथ मिलने वाले कुछ ऑफर्स के बारे में।
Samsung Galaxy M20 और Galaxy M30 ऑफर्स
Galaxy M20 के 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज वैरिएंट को 10,990 रुपये में लॉन्च किया है। इसके 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। ऑफर के तहत फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। इसके साथ डिवाइस 1,199 रुपये तक डेमेज प्रोटेक्शन के साथ आता है। रिलायंस जियो यूज़र्स के लिए इस स्मार्टफोन की खरीद पर 3,110 रुपये तक के बेनिफिट दिया जा रहा है।
Galaxy M30 की बात करें तो इसके 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 14,900 रुपये और 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 17,990 रुपये है। इस फोन को भी नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। साथ ही स्मार्टफोन की खरीद पर भी 1,199 रुपये तक डेमेज प्रोटेक्शन मिल रही है। इसके साथ ही रिलायंस जियो यूज़र्स के लिए इस स्मार्टफोन की खरीद पर 3,110 रुपये तक के बेनिफिट दिया जा रहा है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile