मीडियाटेक डिमेंसिटी 700 SoC द्वारा संचालित होगा Samsung Galaxy M13 5G, जल्द होगा लॉन्च

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700 SoC द्वारा संचालित होगा Samsung Galaxy M13 5G, जल्द होगा लॉन्च
HIGHLIGHTS

डिमेंसिटी 700 SoC द्वारा संचालित होगा Samsung Galaxy M13 5G

Samsung Galaxy M13 5G को जल्द किया जाएगा लॉन्च

Samsung Galaxy M13 5G में मिलने वाले हैं ये स्पेक्स

Samsung भारत में अपना Galaxy M13 5G भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह फोन बजट सेगमेंट में आने वाला है। Galaxy M series के डिवाइसेज बड़ी बैटरी के लिए जाने जाते हैं। MySmartPrice की रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy M13 5G मीडियाटेक डिमेंसिटी 700 SoC द्वारा संचालित होगा। यह बजट डिवाइसेज के लिए आया 5जी चिपसेट है। चलिए जानते हैं स्मार्टफोन के बारे में…

यह भी पढ़ें: BSNL के दो सस्ते प्लान वैधता के मामले में दे रहे हैं प्राइवेट कंपनियों को मात

Samsung Galaxy M13 5G में 6.5 इंच की LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले मिल रही है जो HD+ रेज़ोल्यूशन ऑफर करती है। स्मार्टफोन मीडियाटेक डिमेंसिटी 700 SoC द्वारा संचालित है और इसे 6GB रैम व 128GB स्टॉरिज के साथ पेयर किया गया है। Samsung डिवाइस में रैम एक्सपेन्शन और माइक्रो SD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि Galaxy M13 5G को 11 5G बैंड का सपोर्ट मिलेगा। 

galaxy m13 5g

Galaxy M13 5G के बैक पर 50MP का प्राइमेरी कैमरा मिल सकता है जिसे 2MP सेकंडरी कैमरा का साथ दिया जाएगा। सेल्फी व विडिओ कॉलिंग के लिए फोन को 5MP का सेन्सर दिया जाएगा। 

Galaxy M13 5G को चार रंगों ग्रीन, ब्लू और ब्राउन में पेश किया जाएगा। सैमसंग भारत में भी को पेश करने वाला है। Samsung ने डिवाइस के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। 

यह भी पढ़ें: Redmi K50i 5G के स्पेक्स आए सामने, देखें पूरी डीटेल

भारतीय उपभोक्ताओं को एक किफायती 5G स्मार्टफोन मिलने वाला है जो मल्टीपल 5 जी बैंड सपोर्ट करेगा। अगर ऊपर बताए गए लीक सही हैं तो Galaxy M13 5G किफायती 5 जी फोंस के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo