सैमसंग की ओर से एक बड़ा खुलासा करते हुए इस बारे में जानकारी दी गई है कि Samsung Galaxy M12 मोबाइल फोन अमेज़न इंडिया की बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन श्रेणी में पहले स्थान पर आ गया है। इसका मतलब है कि सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए Samsung Galaxy M12 मोबाइल फोन एक सबसे बड़े मुकाम पर आ पहुंचा है। आपको बता देते हैं कि कंपनी के अनुसार Samsung Galaxy M12 मोबाइल फोन मात्र 48 घंटे के अंदर ही अमेज़न इंडिया की ई-कॉमर्स साइट पर बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन बन गया है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
Samsung Galaxy M12 प्राइस इन इंडिया
इस मोबाइल फोन के प्राइस की बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 10,999 रुपये में लिया जा सकता है। इसके अलावा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को मात्र 13,499 रुपये में ही ख़रीदा जा सकता है। इस मोबाइल फोन को Attractive Black, Elegant Blue और Trendy Emerald Green रंगों में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy M12 स्पेसिफिकेशन
नया Galaxy M12 6.5 इंच की PLS TFT LCD डिस्प्ले से लैस है जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। इस HD+डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट 90Hz हर्ट्ज है और इसके टॉप पर ड्यू ड्रॉप नौच दिया गया है और डिस्प्ले के टॉप पर गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। सैमसंग स्क्रीन का Infinity-V Display के नाम से प्रचार कर रही है।
फोन एक्सिनोस 850 SoC द्वारा संचालित है और इसे 6GB रैम तथा 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है और इसके स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनैक्टिविटी के लिए ड्यूल-सिम, 4G, सिंगल-बैंड WiFi, ब्लुटूथ 5.0 और GNSS (GPS, GLONASS, BeiDou, GALILEO) मिल रहा है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर, 3.5mm हैडफोन जैक और USB टाइप-C पोर्ट मिल रहा है।
हैंडसेट में क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें एक 48MP का प्राइमरी सेन्सर, 5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2MP मैक्रो स्नैपर और 2MP का डेप्थ सेन्सर दिया गया है। फोन के फ्रंट पर 8MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। Samsung Galaxy M12 एंडरोइड 11 पर आधारित One UI 3.0 Core पर काम करता है और फोन में 6,000mAh की बैटरी मिल रही है जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit HindiView Full Profile