सस्ता होने के बजाए महंगा हो गया है Samsung का ये पोपुलर स्मार्टफोन, जानें अब क्या है नई प्राइस
सैमसंग के अफोर्डेबल मोबाइल फोन यानी गैलेक्सी M02 के प्राइस में कतौतिके बजाए इसकी कीमत में इजाफा कर दिया गया है
आपको बता देते है कि गैलेक्सी एम सीरीज के इस मोबाइल फोन को पिछले साल Galaxy M01 की ही पीढ़ी के नए मोबाइल फोन के तौर पर पेश किया गया था
आपको बता देते है कि जहां Samsung Galaxy M02 मोबाइल फोन का प्राइस अभी तक 6,999 रुपये था, वहीँ अब इसका प्राइस 500 रुपये ज्यादा यानी 7,499 रुपये हो गया है
आपको बता देते हैं कि सैमसंग के एक अफोर्डेबल मोबाइल फोन यानी Samsung Galaxy M Series में बेहद ही कम कीमत में आने वले पोपुलर Samsung Galaxy M02 स्मार्टफोन के प्राइस में इजाफा हो गया है, आपको बता देते है कि यह कंपनी के कुछ सबसे अफोर्डेबल मोबाइल फोंस में एक है। आपको बता देते हैं कि इस साल कंपनी ने अपने Galaxy M01 मोबाइल फोन को भी लॉन्च किया गया था, हालाँकि इसके अलावा Galaxy M02 को भी इसी साल Galaxy M Series में लॉन्च किया गया था। ऐसा भी कह सकते है कि यह मोबाइल फोन Galaxy M01 की ही पीढ़ी के मोबाइल फोन का एक अपग्रेडेड वर्जन है।
Surveyक्या है Galaxy M02 की नई प्राइस
हम सभी जानते है कि इस मोबाइल फोन को सैमसंग की ओर से एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया था, अब आपको बता देते है कि Galaxy M02 की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई थी। आपको बता देते है कि अभी तक इस मोबाइल फोन को मात्र 6,999 रुपये के प्राइस में ख़रीदा जा सकता था, हालाँकि अब कीमत में इजाफा होने के बाद आप इसे मात्र 7,499 रुपये में खरीद सकते हैं, क्योंकि अब इसी कीमत में यह बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाला है। हालाँकि इस मोबाइल फोन को इस कीमत में अब 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ लिया जा सकता है, यानी अब इसके बेस वैरिएंट की कीमत ये हो चुकी है। इसके अलावा आपको बता देते है कि रिटेल स्टोर्स पर भी Samsung Galaxy M02 के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले मॉडल के प्राइस में भी 500 रुपये का इजाफा हुआ है। लेकिन हम आपको ये भी बता देते है कि कंपनी की वेबसाइट और Amazon India पर प्राइस में किसी भी तरह की कोई बढ़ोत्तरी नजर नहीं आ रही है।
Samsung Galaxy Note 10 Lite का प्राइस हुआ बेहद कम
गौरतलब हो कि, Samsung Galaxy Note 10 Lite के प्राइस में बड़ी कटौती हुई है। Samsung Galaxy Note 10 Lite की नई कीमत की बात करें तो अब आप 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये अदा कर के इसे खरीद सकते हैं। इस फोन की असली कीमत 38,999 रुपये थी। इसके अलावा, अगर आप American Express क्रेडिट कार्ड से ख़रीदारी करते हैं तो 1,500 रुपये का डिस्काउंट भी पा सकते हैं। इस तरह इसकी कीमत और भी कम हो जाएगी। स्मार्टफोन को नो कोस्ट EMI और एक्स्चेंज ऑफर के साथ भी खरीदा जा सकता है। फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट भी अब 41,999 रुपये के बजाय 36,999 रुपये में मिल रहा है।
Samsung Galaxy Note 10 Lite स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy Note 10 Lite में 1080×2400 पिक्सल की फुल एचडी+ Infinity-O सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका साइज़ 6.7 इंच है। स्मार्टफोन Exynos 9810 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। फोन के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन की खासियत इसे दिया गया S-Pen stylus सपोर्ट है। Galaxy Note 10 Lite में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें 12MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का वाइड एंगल लेंस और 12MP का टेलीफोटो लेंस मौजूद है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट पर 32MP का कैमरा दिया गया है। फोन में आपको फास्ट चार्जिंग वाली 4,500mAh की बैटरी मिल रही है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile