Samsung Galaxy J7 (2018) स्मार्टफोन ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ भारत में जल्द ही किया जा सकता है लॉन्च

HIGHLIGHTS

सैमसंग भारत में अपने नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी J7 (2018) को ड्यूल कैमरा सेटअप और Bixby Home सरफेस के साथ जल्द ही लॉन्च कर सकता है।

Samsung Galaxy J7 (2018) स्मार्टफोन ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ भारत में जल्द ही किया जा सकता है लॉन्च

आपको याद ही होगा कि सैमसंग SM-J720F स्मार्टफोन को अभी पिछले जनवरी में एक बेंचमार्किंग साईट पर देखा गया था। इसके अलावा अब इस स्मार्टफोन के बारे में आधिकारिक साइट पर एक यूजर मैन्युअल सामने आया है, जिसके माध्यम से स्मार्टफोन में ड्यूल कैमरा सेटअप होने की बात सामने आ रही है। इसके अलावा फ्रंट कैमरा के फ़्लैश के साथ आने की भी बात सामने आ रही है, और Bixby होने के इसमें होने की संभावना इसी से सामने आई है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अब आपको यह भी बता देते हैं कि अगर ऐसा होता है तो यह सैमसंग की ओर से ऐसा पहला बजट स्मार्टफोन होगा, जो Bixby सपोर्ट की साथ सामने आने वाला है। इसके अलावा स्मार्टफोन को एक रिमूवेबल बैटरी, माइक्रो USB पोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर (Home बटन) आदि के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

Flipkart इन प्रोडक्ट्स पर दे रहा है ख़ास ऑफर्स

आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन के स्पेक्स के बारे में बेंचमार्क की लिस्टिंग से ही काफी कुछ सामने आया था। तो आइये जानते हैं कि इस लिस्टिंग के अनुसार स्मार्टफोन में किस तरह के स्पेक्स होने वाले हैं। 

आपको बता दें कि ऐसा सामने आया था कि स्मार्टफोन में एक 5.5-इंच की 1280×720 पिक्सल की HD डिस्प्ले हो सकती है, इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि स्मार्टफोन में एक 1920×1080 पिक्सल की FHD डिस्प्ले भी हो सकती है। स्मार्टफोन में आपको एक ओक्टा-कोर 2.2GHz का एक्सीनोस 7885 14 nm प्रोसेसर होने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें एक 4GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल स्टोरेज होने की उम्मीद है, इसेक अलावा आपको बता दें कि इसे आप 256GB तक बढ़ा सकते हैं। 

स्मार्टफोन को एंड्राइड 8.0 Oreo के साथ लॉन्च किया जा सकता है। स्मार्टफोन में आपको ड्यूल सिम सपोर्ट मिल सकती है। हालाँकि अगर इसके कैमरा आदि की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि स्मार्टफोन में आपको एक 13-मेगापिक्सल का कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिल सकता है, इसके अलावा इसके साथ ही आपको एक सेकेंडरी कैमरा भी मिलेगा। साथ ही स्मार्टफोन में आपको एक 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलने वाला है। इस कैमरा के साथ भी आपको LED फ़्लैश मिलने वाली है।

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

इसके अन्य स्पेक्स के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालाँकि आने वाले समय में इसके लॉन्च से पहले इसके बारे में और भी जानकारी आने की उम्मीद है। 

फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo