जल्द सैमसंग भारत में उतार रहा है तीन नए स्मार्टफोन, Galaxy A52, Galaxy A32 4G और Galaxy M62
Samsung Galaxy A52 जल्द होगा भारत में लॉन्च
Galaxy A32 4G और Galaxy M62 के लॉन्च की हुई पुष्टि
Samsung बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में तीन नए स्मार्टफोंस लॉन्च करने के लिए तैयार है। सपोर्ट पेज से पता चला है कि Galaxy A52, Galaxy A32 4G और Galaxy M62 सपोर्ट पेज को सैमसंग इंडिया और सैमसंग UK वैबसाइट पर लाइव किया गया है जिससे जल्द लॉन्च का पता चला है। Galaxy A32 5G वेरिएंट को यूरोपीय बाज़ार में लॉन्च किया जा चुका है जबकि अन्य दोनों डिवाइसेज़ को अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है। Galaxy A52 के स्पेक्स Galaxy A72 के साथ लीक हुए हैं।
Samsung Galaxy A52
Samsung Galaxy A52 मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा और डिवाइस में 90Hz AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। डिवाइस में 6.5 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलेगी और यह एंडरोइड 11 पर काम करता है। सुपर एमोलेड डिस्प्ले Galaxy A सीरीज़ के लिए नई बात नहीं है लेकिन हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिड-रेंज सीरीज़ के लिए नई चीज़ होगी।
Galaxy A52 को स्नैपड्रैगन 720G चिपसेट के साथ उतारा जाएगा और 5G वेरिएंट Galaxy A52 5G स्नैपड्रैगन Snapdragon 750G चिपसेट और 120Hz डिस्प्ले से लैस होगा।
इसके अलावा, गैलक्सी A52 में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा और यह 4,500mAh की बैटरी मिलेगी जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
Samsung Galaxy M62
Galaxy M62 का सपोर्ट पेज लाइव हो गया है। पिछली रिपोर्ट में सामने आया था कि Galaxy M62 एक्सिनोस 9825 चिपसेट द्वारा संचालित होगा और इसे एंडरोइड 11 पर लॉन्च किया जाएगा।
डिवाइस में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 7,000mAh की बैटरी मिलेगी। Galaxy M51 में भी 7,000mAh की बैटरी मिलती है।
Samsung Galaxy A32
Samsung Galaxy A32 में 6.2 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी और यह ओक्टा-ओर चिपसेट द्वारा संचालित होगा। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
Samsung 15 फरवरी को भारत में अपना गैलक्सी F62 फोन लॉन्च करने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि यह Exynos 9825 चिपसेट से लैस होगा और इस फोन में भी 7,000mAh की बैटरी मिलेगी जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
Digit Hindi
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile