Samsung Galaxy F22 भारत में हुआ लॉन्च, अपने तगड़े स्पेक्स के साथ Xiaomi-Realme को दे रहा टक्कर, जानें क्या है प्राइस
6000mAh की बैटरी और 48MP का प्राइमरी कैमरा से लैस होकर Samsung Galaxy F22 को लॉन्च किया जा चुका है
Samsung Galaxy F22 मोबाइल फोन को Flipkart और Samsung Online Store पर सेल किया जाने वाला है
किस प्राइस में इंडिया में लॉन्च हुआ है Samsung Galaxy F22 मोबाइल फोन
Samsung Galaxy F22 को इंडिया के मार्किट में एक नए नॉन-चाइनीज़ मोबाइल फोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस मोबाइल फोन को Flipkart और Samsung Online Store पर सेल के लिए लाया जाने वाला है। इस मोबाइल फोन के मुख्य फीचर्स की बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको मीडियाटेक Helio G80 प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप और एक 48MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। फोन में आपको एक 6000mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। आइये अब जानते है कि आखिर कैसे किस प्राइस में और अन्य किन फीचर्स के साथ आया है Samsung Galaxy F22 मोबाइल फोन।
SurveySamsung Galaxy F22 की इंडिया में कीमत और सेल डिटेल्स
Samsung Galaxy F22 मोबाइल फोन के प्राइस की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल में Rs 12,499 के प्राइस में लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को Rs 14,499 में ख़रीदा जा सकता है। फोन में आपको दो अलग अलग कलर ऑप्शन मिल रहे हैं। मोबाइल फोन को आप डेनिम ब्लू और डेनिम ब्लैक कलर में लिया जा सकता है।
Samsung Galaxy F22 मोबाइल फोन को इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है, और इसे Flipkart और Samsung Online Store पर सेल के लिए लाया जाने वाला है। मोबाइल फोन की पहली सेल 13 जुलाई को इंडिया में दोपहर 12PM पर होने वाली है। इसके अलावा Flipkart पर आप इस मोबाइल फोन को Rs 1000 के इंट्रोडक्टरी ऑफर के साथ ले सकते हैं। यानी आपको पहली सेल में यह Rs 1000 रुपये सस्ता मिल सकता है, हालाँकि सैमसंग ने इस ऑफर की घोषणा मात्र Flipkart पर ही की है।
Samsung Galaxy F22 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर
इस मोबाइल फोन को यानी Samsung Galaxy F22 को एंड्राइड 11 पर लॉन्च किया गया है, इसके अलावा फोन में आपको एक 6.4-इंच की HD+ sAMOLED infinity U डिस्प्ले मिल रही है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसके अलावा फोन में आपको जैसे कि हम आपको ऊपर भी बता चुके हैं कि मीडियाटेक Helio G80 प्रोसेसर मिल रहा है, फोन में आपको 6GB तक की रैम भी मिल रहा है। स्टोरेज की बात करें तो आप इसकी 128GB तक की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि Samsung Galaxy F22 मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसमें आपको एक 48MP का मेन कैमरा तो मिल ही रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल रहा है, फोन में आपको एक 2MP का मैक्रो लेंस मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है। फोन के फ्रंट पर आपको वाटरड्राप नौच में एक 13MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है।
Samsung Galaxy F22 मोबाइल फोन में आपको एक 6000mAh क्षमता की बैटरी 25W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिल रही है, हालाँकि सैमसंग की ओर से आपको एक 15W का चार्जर ही दिया जा रहा है। फोन में आपको एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile