जानी मानी स्मार्टफोन कंपनी यानी Samsung की ओर से आज अपना एक नया मोबाइल फोन इंडिया के मार्किट में लाया जाने वाला है। आपको बता देते है कि आज इंडिया के बाजार में Samsung Galaxy F12 मोबाइल फोन कदम रखने वाला है। इस मोबाइल फोन को कंपनी की F-Series में लॉन्च किया जाने वाला है। आज इसे दोपहर 12 बजे फ्लिप्कार्ट के माध्यम से लॉन्च किया जाने वाला है। सैमसंग गैलेक्सी एफ12 मोबाइल फोन की लॉन्चिंग आज होने वाली है, और इसके लिए कंपनी ने फ्लिप्कार्ट पर एक माइक्रोसाइट का भी निर्माण किया है। आइये जानते हैं कि आखिर इस मोबाइल फोन में आपको खास फीचर्स के तौर पर क्या मिल रहा है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
कैसे फीचर्स से लैस होने वाला है Samsung Galaxy F12
सैमसंग गैलेक्सी एफ12 मोबाइल फोन में आपको एक 6.5-इंच की HD+ Infinity O डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। इसके अलवा फोन को एंड्राइड 11 पर लॉन्च किया जाने वाला है, फोन की खास बात यह है कि इसकी डिस्प्ले को 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ लाया जाने वाला है। फोन में आपको सैमसंग के Exynos 850 SoC के साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज भी देखने को मिल सकती है।
कैमरा आदि की बात करें तो जानकारी मिल रही है कि सैमसंग गैलेक्सी एफ12 मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिलने वला है, इस फोन में आपको एक 48MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, इस मोबाइल फोन में सैमसंग Isocell तकनीकी वाले GM2 सेंसर का इस्तेमाल किया जा रहा है। फोन में एक 5000mAh क्षमता की बैटरी भी होने की संभावना है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit HindiView Full Profile