Samsung दो नए बजट फोंस Galaxy F02s और F12 को 5 अप्रैल को करेगा लॉन्च, अब तक मिली ये जानकारी…

HIGHLIGHTS

Galaxy F02s और F12 5 अप्रैल को होगा लॉन्च

फ्लिपकार्ट पर सेल में आएंगे Galaxy F02s और F12

सैमसंग के दो नए बजट फोन लेंगे बाज़ार में एंट्री

Samsung दो नए बजट फोंस Galaxy F02s और F12 को 5 अप्रैल को करेगा लॉन्च, अब तक मिली ये जानकारी…

Samsung अपने दो नए बजट स्मार्टफोंस पर काम कर रहा है जिन्हें Galaxy F02s और F12 नाम दिया जाएगा। फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट के मुताबिक, इन फोंस को भारत में 5 अप्रैल को दोपहर 12 बजे सेल किया जाएगा। ई-कॉमर्स जायंट फ्लिपकार्ट के मुताबिक, F02s और F12 में 6.5 इंच की HD+ स्क्रीन से लैस होंगे और इसके टॉप पर वॉटर ड्रॉप नौच डिज़ाइन दिया जाएगा और फोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy F02s और F12 वॉटरड्रॉप नौच डिज़ाइन और प्रोमिनेंट बॉटम बेज़ेल दिए जाएंगे। फोन के रियर पर चार कैमरा मिलेंगे। F02s में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं मिलेगा जबकि F12 में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर मिलेगा। दोनों फोंस 6.5 इंच की HD+ स्क्रीन से लैस होंगे और F12 में 90Hz रिफ्रेश रेट की डिस्प्ले मिलेगी।

Galaxy F02s में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा और Galaxy F12 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें 48MP GM2 का मुख्य सेन्सर होगा और तीन अन्य कैमरा लेंस मौजूद होंगे।  

Samsung Galaxy F02s स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट द्वारा संचालित होगा और इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। Galaxy F12 की जानकारी अब भी आनी बाकी है।

OS की बात करें तो दोनों फोंस एंडरोइड 11 पर आधारित One UI 3.0 पर काम करेंगे। कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल-बैंड Wi-Fi, ब्लुटूथ 5.0, GPS, हैडफोन जैक और टाइप-C पोर्ट दिया जाएगा।  

Samsung Galaxy F02s और F12 की अनुमानित कीमत

Samsung Galaxy F02s और F12 को 5 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। फोंस की कीमत Rs 10,000 के अंदर ही रहेगी और इन्हें फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile