Samsung Galaxy A52 मार्च के अंत में किया जा सकता है लॉन्च, कुछ ऐसे हैं इसके स्पेसिफ़िकेशन्स
Samsung Galaxy A52 को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि इसे मार्च में आखिरी सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है
Samsung Galaxy A52 मोबाइल फोन में आपको एक 6.5-इंच की Super AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है
Samsung Galaxy A52 को लेकर अभी तक कई लीक सामने आ चुके हैं
Samsung Galaxy A52 मोबाइल फोन को विएतनाम के बाजार में मार्च महीने के आखिरी सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता देते है कि यह जानकारी एक टिपस्टर के माध्यम से सामने आ रही है। एक नए लीक से इस मोबाइल फोन के लॉन्च डिटेल्स और इसकी अनुमानित कीमत के अलावा इसके कुछ स्पेक्स भी सामने आये हैं। ऐसा सामने आ रहा है कि Samsung Galaxy A52 मोबाइल फोन को एक 6.5-इंच की Super AMOLED स्क्रीन से लैस करके लॉन्च किया जाने वाला है।
Surveyअगर हम टिपस्टर यानी ट्विटर पर इस व्यक्ति के द्वारा किये गए एक ट्विट पर ध्यान दें तो आपको बता देते हैकि इस मोबाइल फोन यानी सैमसंग गैलेक्सी ए52 को लेकर काफी कुछ सामने आया है। आपको बता देते है कि इसकी कीमत भी लॉन्च से पहले सामने आई है। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को विएतनाम में लगभग VND 9,300,000 में लॉन्च किया जा सकता है, यह भारतीय रुपयों में देखें तो यह कीमत लगभग Rs 29,000 के आसपास बैठती है। हालाँकि ऐसा भी सामने अ रहा है कि इसके 5G वैरिएंट को कंपनी की ओर से VND 11,000,000 यानी लगभग Rs 34,900 में लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि यह जानकारी कंपनी की ओर से सामने नहीं आई है, लेकिन इस टिपस्टर के माध्यम से तो ऐसा ही सामने आ रहा है।
https://t.co/9efCm6TyVu
Confirm A52 4G leak
– Snapdragon 720G, 8/128
– quad cam 64/12/5/5 (same cam as the M51), 32MP selfie cam
– 4500mAh, 25W
– 6.5 inch sAMOLED, no 90Hz
– MSRP around 9.3m to 9.5m Dong ($400-408)
– main competitor is the Reno5 4G (the best selling phone rn)— CEO of Chun Corp (Alvin is my husband) (@chunvn8888) February 10, 2021
Samsung Galaxy A52 के अनुमानित स्पेसिफ़िकेशन्स और फीचर
आपको बता देते है कि सैमसंग के इस आगामी फोन को कंपनी एंड्राइड 11 पर लॉन्च कर सकती है, हालाँकि इसके अलावा फोन में आपको एक 6.5-इंच की Super AMOLED डिस्प्ले मिलने वाली है। आपको बता देते हा कि इस मोबाइल फोन के 4G मॉडल को इस टिपस्टर के अनुसार क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 720G के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि इसके 5G मॉडल को कंपनी की ओर से क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 750G के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
अगर हम कैमरा आदि की बात करें तो ऐसा माना जा रहा है कि Samsung Galaxy A52 मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है, जो 64MP प्राइमरी सेंसर के अलावा एक 12MP के अन्य सेंसर के साथ दो 5MP के सेंसर से लैस है। हालाँकि इसके अलावा आपको इस मोबाइल फोन में विडियो कॉल आदि के लिए 32MP का सेल्फी कैमरा भी मिलने वाला है।
फोन में यानी सैमसंग गैलेक्सी ए52 में आपको एक 4500mAh क्षमता की बैटरी मिलने वाली है, जो 25W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आने वाली है। इसके अलावा इस मोबाइल फ़ोन को आप ब्लैक। ब्लू लैवेंडर और वाइट रंगों में ले सकते हैं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile