MWC 2019: ट्रिपल रियर कैमरा के साथ Samsung Galaxy A50 हुआ लॉन्च

MWC 2019: ट्रिपल रियर कैमरा के साथ Samsung Galaxy A50 हुआ लॉन्च
HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy A50 को Galaxy A30 के साथ ही U Super AMOLED डिस्प्ले के साथ MWC 2019 के दौरान लांच किया गया है। यह डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

Samsung Galaxy A50 को Samsung Galaxy A30 के साथ लॉन्च कर दिया गया है। कई लीक रिपोर्ट्स बाद Samsung ने आधिकारिक तौर पर अपने इस लेटेस्ट डिवाइस Galaxy A50 (SM-A505), की घोषणा कर दी है है। आपको बता दें कि यह डिवाइस इस साल के कंपनी के लेटेस्ट A series  का हिस्सा है। इसके साथ ही सैमसंग का यह पहला फ़ोन है जो in-display fingerprint scanner  से लैस है।

इसमें आपको 6.4-inch Full HD+ Infinity-U Super AMOLED डिस्प्ले मिलती है। साथ ही यह फ़ोन Exynos 7 Series 9610 10nm processor के साथ 6GB RAM के साथ आता है और Android Pie पर रन करता है।

आपको बता दें कि फ़ोन में 25-megapixel camera f/1.7 aperture के साथ, Live Focus के लिए 5-megapixel Depth sensor और एक 8-megapixel Ultra Wide lens मौजूद है। इसके साथ ही इसमें आपको 4000mAh बैटरी फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है। फोन में Samsung Pay, Bixby Vision, Bixby Voice, Bixby Home और Bixby Reminder दिया गया है।

Samsung Galaxy A30  के स्पेक्स

अगर इस फ़ोन के स्पेक्स की बात करें तो इसमें आपको 6.4-inch (2340 x 1080 pixels) Full HD+ Infinity-U Super AMOLED display मिलती है।  इसके साथ ही इसमें Octa-Core (Quad 2.3GHz + Quad 1.7GHz) Exynos 9610 10nm processor का इस्तेमाल किया गया है जिसमें Mali-G72 GPU का भी इस्तेमाल है। स्टोरेज के लिए फ़ोन में 4GB RAM के साथ 64GB storage / 6GB RAM के साथ 128GB Storage दिया गया है जिसे 512GB तक micro SD card के ज़रिये बढ़ाया जा सकता है। इतना ही नहीं, यह डिवाइस Android 9.0 (Pie) पर चलता है और यह Dual SIM

को सपोर्ट करता है। ऑप्टिक्स की बात करें तो इसमें 25MP रियर कैमरा LED flash, f/1.7 aperture के साथ, 5MP depth sensor f/2.2 aperture के साथ, 8MP ultra-wide angle camera f/2.2 aperture के साथ दिया गया है। साथ ही 25MP फ्रंट कैमरा f/2.0 aperture  के साथ  दिया गया है।

यह फ़ोन In-display Fingerprint sensor के साथ आता है। इसकी डाइमेंशन 158.5 x 74.7 x 7.7mm है और इसमें 3.5mm audio jack, FM Radio दिया गया है।  इसके साथ ही इसमें ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5, GPS + GLONASS, NFC, USB Type-C के साथ 4000mAh बैटरी दी गयी है जो फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Samsung Galaxy A50 Black, White, Blue और Coral कलर में जल्द ही मार्च के बीच में सेल के लिए उपलब्ध कराया जायेगा। 

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo