सैमसंग ने हाल ही में अपने नए Galaxy A35 को भारत में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च के कुछ ही समय बाद अब कम्पनी ने अपने पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy A34 5G स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। पिछले साल मार्च में लॉन्च हुए इस हैंडसेट को अपना दूसरा प्राइस कट मिला है। पहले प्राइस कट के बाद यह फोन 28,999 रुपए में उपलब्ध था। अब इस मिड-रेंज डिवाइस की कीमत में 1000 रुपए की कटौती की गई है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
Samsung Galaxy A34 New Price
सैमसंग के इस फोन को दिसंबर 2023 में 2000 रुपए का पहला प्राइस कट मिला था जिसके बाद यह 28,999 रुपए में खरीदने के लिए उपलब्ध था। अब 1000 रुपए के नए प्राइस कट के बाद ग्राहक इसे 27,999 रुपए में खरीद सकते हैं। हालांकि, अभी चल रही फ्लिपकार्ट बिग अपग्रेड सेल के दौरान यह मात्र 24,499 रुपए में लिस्टेड है, लेकिन यह सेल कुछ ही देर में खत्म होने जा रही है इसलिए आपको इसे जल्द ही ऑर्डर कर देना चाहिए। यह हैंडसेट लाइट ग्रीन, ब्लैक, सिल्वर और लाइट वाइलेट कलर ऑप्शन्स में आता है।
Galaxy A34 को 6.6-इंच FHD+ डिस्प्ले दी गई है जो 1080 x 2400 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन को सपोर्ट करती है। यह डिवाइस एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 1080 चिपसेट से लैस है और इसे 8GB तक रैम के साथ पेयर किया गया है। साथ ही यह 128GB इंटरनल स्टोरेज ऑफर करता है जिसे माइक्रो SD कार्ड इंस्टॉल करके और भी बढ़ाया जा सकता है।
सैमसंग का यह डिवाइस एक 5000mAh बैटरी पर चलता है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है जो इसे वॉटर और डस्ट-रेसिस्टेंट बनाती है। यह फोन एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसके कैमरा डिपार्टमेंट में 48MP मेन कैमरा, MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और एक 5MP मैक्रो कैमरा शामिल है। इसके अलावा हैंडसेट के फ्रन्ट पर एक 13MP सेल्फी कैमरा भी मिलता है।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile