Samsung के इस 5G मोबाइल फोन के बारे में जानकारी आई सामने, अपने स्पेक्स के कारण में आया चर्चा में

Samsung के इस 5G मोबाइल फोन के बारे में जानकारी आई सामने, अपने स्पेक्स के कारण में आया चर्चा में
HIGHLIGHTS

ऐसा माना जा रहा है कि Samsung Galaxy A22s 5G, सैमसंग Galaxy A22 5G का ही एक थोडा ट्विक वर्जन हो सकता है

Samsung Galaxy A22s 5G को लेकर इंटरनेट पर बड़ी जानकारी सामने आ रही है

ऐसा माना जा रहा है कि Samsung Galaxy A22s 5G मोबाइल फोन में Dimensity 700 चिपसेट होने वाला है

Samsung Galaxy A22s 5G को गूगल प्ले कंसोल पर देखा गया है, हालाँकि इसके अलावा इस मोबाइल फोन को गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में भी देखा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस मोबाइल फोन को उसी मॉडल नंबर से देखा गया है, जो Galaxy A22 में देखा गया, यानी इस मोबाइल फोन यानी Samsung Galaxy A22s 5G का भी मॉडल नंबर SM-A226B है। इसका मतलब है कि यह दोनों ही मॉडल यानी दो फोंस अलग अलग रीजन को टारगेट करके निर्मित किये गए हैं। गूगल प्ले कंसोल से यह भी सामने आ रहा है कि Samsung Galaxy A22s 5G में आपको मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर मिलने वाला है। हालाँकि ऐसा भी सामने आ रहा है कि Galaxy A22 में भी यही प्रोसेसर होने वाला है।

अगर हम मायस्मार्टप्राइस की एक रिपोर्ट पर गौर करें तो आपको बता देते है कि इस रिपोर्ट से सामने आ रहा है कि Samsung Galaxy A22s 5G मोबाइल फोन को गूगल प्ले कंसोल की लिस्तिने के अलावा गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट पर भी देखा गया है। यहाँ से Samsung Galaxy A22s 5G के स्पेक्स के बारे में भी जानकारी मिल रही है। आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में यानी Samsung Galaxy A22s 5G में इस लिस्टिंग के अनुसार मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर होने वाला है, हालाँकि इतना ही नहीं इसमें आपको 4GB की रैम के अलावा mali G57 GPU भी मिलने वाला है। इतना ही नहीं फोन में आपको एंड्राइड 11 का सपोर्ट भी मिल रहा है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस मोबाइल फोन में जो डिस्प्ले मिलने वाली है, वह 1080×2009 पिक्सेल के साथ आती है। हालाँकि इस समय यह सही है या नहीं इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि Samsung Galaxy A22s 5G में एक FHD+ डिस्प्ले होने वाली है। 

यहाँ आपको बता देते है कि Samsung Galaxy A22s 5G को पहले दफा ही इंटरनेट पर देखा गया है, हालाँकि Samsung Galaxy A22 को लेकर काफी समय से इंटरनेट पर काफी जानकारी सामने आ चुकी है। अगर हम दिसम्बर में चले जाएँ तो उस समय एक खबर आ रही थी कि Samsung Galaxy A22 5G फोन को 2021 के दूसरे हाफ में लॉन्च करने की जानकारी मिल रही थी। ऐसा भी कहा जा रहा था कि इसे KRW 200,000 यानी लगभग Rs 13,300 में लॉन्च किया जा सकता है। 

इसके बाद मार्च में इसी साल जानकारी सामने आई कि इस मोबाइल फोन में आपको दो अलग अलग रैम और स्टोरेज मॉडल मिलने वाले हैं, इसके अलावा इसे चार अलग अलग रंगों में लॉन्च किया जा सकता है, जो ग्रे, लाइट ग्रीन, पर्पल, और वाइट हैं।   

नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo