20 फरवरी को Flipkart पर बेहद सस्ते में बिकेगा सैमसंग का ये 5G Phone, कटने वाला है गदर

HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy A06 5G स्मार्टफोन का लॉन्च से पहले ही इंडिया प्राइस एक पोस्टर से सामने आ चुका है।

यहाँ आप सैमसंग के इस फोन के प्राइस को देख सकते हैं।

आइए जानते है कि सैमसंग का ये फोन आपको किस प्राइस में मिलने वाला है।

20 फरवरी को Flipkart पर बेहद सस्ते में बिकेगा सैमसंग का ये 5G Phone, कटने वाला है गदर

Samsung का आगामी स्मार्टफोन Samsung Galaxy A06 5G स्मार्टफोन काफी समय से चर्चा में है। हालांकि, अब लॉन्च से पहले ही इस फोन का प्राइस भी सामने आ चुका है। असल में, सैमसंग के इस फोन का प्राइस टिप्स्टर Abhishek Yadav ने एक आधिकारिक पोस्टर को सामने रखा है, इस पोस्टर में फोन का प्राइस सामने आया है। हालांकि, अब Flipkart ने आधिकारिक तौर पर फोन के सेल की घोषणा कर दी है। इस फोन को कब सेल किया जाएगा, और इसका प्राइस क्या होगा, Flipkart ने इसकि जानकारी दे दी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy A06 5G का इंडिया प्राइस टिप्स्टर के अनुसार

आपको जानकारी के लिए बता देते है कि सैमसंग के इस फोन को 10,499 रुपये के आसपास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है कि इंडिया के बाजार में यह फोन एक किफायती 5G फोन बन जाने वाला है। हालांकि, सैमसंग के इस फोन को कई ऑफर में भी खरीदा जा सकेगा, इसका मतलब है कि कंपनी ने इस फोन की खरीद को ज्यादा बेहतरीन बना दिया है। इस फोन को 8 महीने तक की No Cost EMI ऑप्शन भी मिलने वाले हैं।

क्या है असल प्राइस!

इसके अलावा आपको बता देते है कि फोन को Flipkart के माध्यम से 20 फरवरी से सेल किया जाने वाला है। flipkart ने आधिकारिक तौर पर एक X Post के माध्यम से इस बारे में जानकारी दी है। flipkart के बैनर में फोन की कीमत 9,499 रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Realme P3 Pro VS Lava Agni 3 5G: देख लो सस्ते में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट? प्राइस और स्पेक्स की तुलना देखें

कितने में मिलता है इस फोन का 4G वर्जन?

Samsung Galaxy A06 स्मार्टफोन के 4G मॉडल को आप 4GB रैम आउर 64GB स्टॉरिज मॉडल में Flipkart पर 9400 रुपये के आसपास की कीमत में खरीद सकते हैं। इससे जाहिर होता है कि 5G मॉडल को आप 1000 रुपये ज्यादा में पेश किया जा सकता है। हालांकि, सैमसंग के इस फोन में आपको चार्जिंग अडैप्टर भी मिलता है।

Samsung Galaxy A06 5G स्मार्टफोन के स्पेक्स और फीचर

Samsung Galaxy A06 5G स्मार्टफोन में एक 6.7-इंच की LCD HD+ रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलती है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट पर मिलता है। इसके अलावा इस फोन में आपको MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। इस फोन में आपको 6GB की रैम और 128GB स्टॉरिज मिलती है। फोन को एंड्रॉयड 15 पर आधारित OneUI 7 पर लॉन्च किया जा सकता है।

फोन के फ्रन्ट पर एक 8MP का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है, इसके अलावा इस फोन में आपको एक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एक 50MP का मेन कैमरा मिलता है साथ साथ फोन में एक 2MP का डेप्थ सेन्सर भी मिलता है। इतना ही नहीं, सैमसंग इस फोन में एक 5000mAh की बैटरी भी है। यह बैटरी 25W की चार्जिंग क्षमता से लैस है। इसमें आपको डुअल 5G सिम सपोर्ट भी मिलने वाला है। सैमसंग का फोन IP54 रेटिंग से लैस है, जो इसे वाटर रेसिस्टेंट बना देता है।

यह भी पढ़ें: Panchayat का ‘बिनोद’ भी हंस हंस कर हो जाए लोटपोट, ऐसी हैं आपकी पूरी फैमिली के पेट में दर्द कर देने वाली ये वेब सीरीज, आखिरी वाली तो पागल ही कर देगी

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo