रेड्मी नोट 4 में मौजूद होगी 4100mAh की बैटरी

HIGHLIGHTS

अब इस फोन का रिटेल बॉक्स लीक में सामने आया है. इस रिटेल बॉक्स के सामने आने से इस फ़ोन के कई स्पेक्स की भी पुष्टि हो गई है.

रेड्मी नोट 4 में मौजूद होगी 4100mAh की बैटरी

मोबाइल डिवाइसेस निर्माता कंपनी शाओमी जल्द ही बाज़ार में अपना नया फ़ोन रेड्मी नोट 4 पेश कर सकती है. उम्मीद है कि यह फ़ोन 27 जुलाई को पेश होगा. पिछले काफी समय से इस फ़ोन के बारे में कई तरह के लीक्स सामने आये हैं, इन लीक्स में इस फ़ोन के बारे में कई तरह के दावे भी किए गए हैं. अब एक नए लीक में इस फ़ोन के बारे में कुछ नई जानकारी सामने आई है. अब इस फोन का रिटेल बॉक्स लीक में सामने आया है. इस रिटेल बॉक्स के सामने आने से इस फ़ोन के कई स्पेक्स की भी पुष्टि हो गई है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] LG G5 Review in Hindi Video

लीक हुई इस तस्वीर से पता चला है कि, इस फ़ोन में हेलिओ X20 चिपसेट और 5.5-इंच की डिस्प्ले मौजूद होगी. साथ ही यह 3GB की रैम से भी लैस है. इसमें 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है. इसके साथ ही रेड्मी नोट 4 स्मार्टफ़ोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है. यह 4100mAh की बैटरी से लैस है.

इसे भी देखें: लेनोवो K5 नोट 20 जुलाई को आयेगा भारत

इसे भी देखें: फिजिकल कीबोर्ड्स अभी भी है डिमांड में: ब्लैकबेरी

सोर्स

Kulveer Sharma

Kulveer Sharma