YouTube से कमाना चाहते हैं पैसा..अब लग जाएगी वाट, दोगुना हुआ वॉचटाइम, सिर से पैर तक हिला देगा नया नियम
YouTube से पैसा कमाना अब मुश्किल होने वाला है।
कंपनी ने अपने कुछ नियमों में बदलाव कर दिया है।
Creators के लिए वॉचटाइम को दोगुना कर दिया गया है।
अगर आप भी यूट्यूब पर अपना नया चैनल बनाकर वीडियो या शॉर्ट्स (Shorts) से मोटी कमाई करने की सोच रहे हैं तो आपको जानकारी के लिए बता देता हूँ कि अब यह आसान नहीं रहा है। ऐसा भी कहा जा सकता है कि यह खबर आपके लिए चौंकाने वाली हो सकती है। असल में, यूट्यूब ने अपने यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम यानी वाईपीपी (YouTube Partner Program – YPP) के मोनेटाइजेशन नियमों को बड़े पैमाने पर बदल दिया है। कंपनी के इस नए कदम के बाद नए कंटेंट क्रिएटर्स के लिए प्लेटफॉर्म से कमाई शुरू करना अब पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल और चुनौतीपूर्ण होने वाला है। आसान शब्दों में कहें तो YouTube से अब पैसा कमाना पहले जितना आसान नहीं होने वाला है।
Surveyयूट्यूब के आधिकारिक ऐलान को अगर देखा जाए तो इसके अनुसार, अब वीडियो से ऐड्स और प्रीमियम रेवेन्यू जनरेट करने के लिए क्रिएटर्स को पहले से दोगुना वॉच आवर्स और शॉर्ट्स पर दोगुने व्यूज चाहिए होंगे।
यूट्यूब के नए नियमों के अनुसार, 1 फरवरी 2027 से वाईपीपी में शामिल होने के लिए नए क्रिएटर्स को पिछले 365 दिनों में अपने लॉन्ग-फॉर्म वीडियो पर कुल 8,000 घंटे का वॉच टाइम पूरा करना होगा। वहीं, अगर कोई क्रिएटर केवल शॉर्ट्स बनाता है, तो उसे पिछले 90 दिनों के भीतर 2 करोड़ (20 मिलियन) व्यूज का आंकड़ा छूना होगा। इससे पहले तक यह सीमा केवल 4,000 घंटे के वॉच टाइम या 1 करोड़ शॉर्ट्स व्यूज की थी। हालांकि, यहाँ पर एक राहत की बाट यह भी है कि 1,000 सब्सक्राइबर्स वाले पुराने नियम में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यूट्यूब शॉर्ट्स बनाने वाले पुराने और नए सभी क्रिएटर्स के लिए कंपनी ने एक और नया नियम ऐड कर दिया है। 1 फरवरी से शॉर्ट्स से ऐड्स और सब्सक्रिप्शन का पैसा कमाने के लिए हर क्रिएटर को हर 90 दिनों में कम से कम 1 करोड़ (10 मिलियन) व्यूज बनाए रखने होंगे। अगर किसी चैनल के शॉर्ट्स व्यूज लगातार 90 दिनों में 1 करोड़ से कम हो जाते हैं, तो उसकी शॉर्ट्स से होने वाली कमाई रोक दी जाएगी (हालांकि चैनल YPP से बाहर नहीं होगा और वह अपनी लंबी वीडियो से पैसे कमाता रहेगा)।
जिन चैनलों के 10 मिलियन व्यूज पूरे नहीं होंगे, उनके लिए कंपनी यूट्यूब शॉपिंग (YouTube Shopping) बोनस, ब्रांड डील्स और ट्रेंडिंग इंसेंटिव्स जैसे कमाई के अन्य वैकल्पिक रास्ते देने की तैयारी कर रही है। वहीं, 500 सब्सक्राइबर्स और 3,000 घंटे वाले शुरुआती फैन-फंडिंग लेवल की शर्तें पहले की तरह ही बनी रहेंगी।
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Max vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: कैमरा, प्रोसेसर, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
