शाओमी ने हाल ही में भारत में अपनी Redmi Note 10 सीरीज को लॉन्च किया है और इसी बीच अपनी Redmi Note 9 सीरीज़ के फोंस की कीमत कम कर दी है। नोट 10 सीरीज़ दरअसल Redmi Note 9 सीरीज़ का अपग्रेडेड वर्जन है। Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 9 Pro Max, Redmi 9i और Redmi 9 Prime स्मार्टफोंस की कीमतें कम की गई हैं। इन फोन के दामों में Rs 2000 तक की कटौती की गई है।
Redmi Note 9 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 11,999 रुपये से कम कर के 10,999 रुपये कर दी गई है। इस फोन के दाम में Rs 1000 का प्राइस कट देखा गया है। बात करें इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की तो यह 12,999 रुपये में मिल रहा है जबकि पहले इसका दाम Rs 13,999 था। इसी तरह Redmi Note 9 का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Rs 14,999 के बजाए Rs 13,999 में मिल रहा है।
Redmi 9i का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट Rs 7,999 के बजाए Rs 8,299 में मिल रहा है। इस स्मार्टफोन की खासियत फोन में दी गई 5000mAh बैटरी है।
Redmi 9 Prime का 4GB+64GB वेरिएंट Rs 9,999 में मिल रहा है जबकि फोन का प्राइस Rs 9,499 था। इसी फोन के 128GB रैम वेरिएंट को अब Rs 11,999 के बजाए Rs 10,999 में सेल किया जा रहा है। स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो G80 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है और इसे AI आधारित क्वाड कैमरा के साथ उतारा गया है।
Redmi Note 9 Pro की कीमत में Rs 2000 की कटौती की गई है। इस फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को अब Rs 12,999 में खरीदा जा सकता है। फोन का 4GB रैम और 128GB वेरिएंट अब Rs 13,999 में मिल रहा है।
Redmi Note 9 Pro Max स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट में 6GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलता है जिसे आप Rs 16,999 के बजाए अब Rs 14,999 में खरीद सकते हैं। फोन का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Rs 17,499 में मिल रहा है।
Price: | ₹12999 |
Release Date: | 12 Mar 2020 |
Variant: | 64 GB/6 GB RAM , 128 GB/6 GB RAM , 128 GB/8 GB RAM |
Market Status: | Launched |