Redmi Note 9 Pro को भारत में एंड्राइड 11 का स्टेबल अपडेट मिला? क्या आपके फोन में आया…
Xiaomi की ओर से कथित तौर पर अपने Redmi Note 9 Pro मोबाइल फोन के लिए भारत में एंड्राइड 11 के स्टेबल अपडेट को जारी कर दिया है
हालाँकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अभी तक कुछ भी रीवील नहीं किया है
लेकिन आपको बता देते है कि Piunikaweb की एक रिपोर्ट के माध्यम से ऐसा सामने आ रहा है कि भारत में कई यूजर्स को यह अपडेट मिलना शुरू हो गया है
Xiaomi की ओर से कथित तौर पर अपने Redmi Note 9 Pro मोबाइल फोन के लिए भारत में एंड्राइड 11 के स्टेबल अपडेट को जारी कर दिया है। हालाँकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अभी तक कुछ भी रीवील नहीं किया है। लेकिन आपको बता देते है कि Piunikaweb की एक रिपोर्ट के माध्यम से ऐसा सामने आ रहा है कि भारत में कई यूजर्स को यह अपडेट मिलना शुरू हो गया है। आपको बता देते है कि इसके पहले सामने आ चुका है कि Xiaomi अपने Redmi Note 9 Pro मोबाइल फोन के लिए भारत में एंड्राइड 11 के अपडेट को 2021 की पहली तिमाही में पेश करने वाला था। हालाँकि इसके पहले ही यह जानकारी सामने आ रही है कि भारत में कई Redmi Note 9 Pro के यूजर्स को यह अपडेट मिलना शुरू हो गया है।
Surveyआपको बता देते है कि एक रिपोर्ट में ऐसा भी सामने आ रहा है कि भारत में कई Redmi Note 9 Pro के यूजर्स ने MIUI 12 के चैनल्स पर जो टेलीग्राम पर है, के माध्यम से यह जानकारी सामने रखी है। हालाँकि अभी तक किसी भी आधिकारिक चेंजलोग को नहीं देखा गया है। हालाँकि ऐसा माना जा रहा है कि यह अपडेट स्टेबल MIUI अपडेट है, जो एंड्राइड 11 पर आधारित है।
Redmi Note 9 Pro में 6.67 इंच की DotDisplayमिल रही है और डिवाइस के बैक पर 3D Curved ग्लास को ऐड किया गया है। डिवाइस को औरा डिज़ाइन के साथ उतारा गया है। डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक, IR ब्लास्टर और टाइप-C पोर्ट दिया गया है। नए डिवाइस को Aurora Blue, Glacier White, Interstellar black रंगों में खरीदा जा सकता है।
Redmi Note 9 Pro फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5MP का मैक्रो कैमरा और 2MP के डेप्थ सेंसर को शामिल किया गया है। सेल्फी के लिए डिवाइस में इन-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है जो कि 16MP का सेंसर मिल रहा है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G द्वारा संचालित किया गया है, फोन के स्टोरेज को बढाने के लिए 2+1 स्लॉट्स दिए गए हैं। इसके अलावा, डिवाइस में 5020mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। फोन को 18W चार्जर के साथ लाया गया है।
Redmi Note 9 Pro मोबाइल फोन के 4GB रैम और 64GB मॉडल को Rs 13,999 की कीमत में, 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को Rs 15,999 और 6GB रैम और 128GB मॉडल को Rs 16,999 में खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपको बता देते है कि इसे अलग अलग तीन रंगों में ख़रीदा जा सकता है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile