Redmi Note 9 चार कैमरा और मीडियाटेक हीलियो G85 के साथ लॉन्च, जानें कीमत
मई के मध्य में शुरू हो सकती है कीमत
दो वेरिएंट में होगा उपलब्ध
Redmi Note 9 को शाओमी के ग्लोबल लॉन्च इवैंट में पेश किया गया है। सीरीज़ में पहले ही Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 9 Pro Max फोंस लॉन्च हो चुके हैं। अब Redmi Note 9 को पंच-होल डिस्प्ले और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ पेश कर दिया है। फोन के बैक पर क्वाड कैमरा सेटअप रखा गया है और बड़ी बैटरी के साथ आया है। लॉन्च के दौरान Mi Note 10 Lite को भी पेश किया गया है।
SurveyRedmi Note 9 दाम
Redmi Note 9 के 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को $199 (लगभग Rs 15,100) में लॉन्च किया गया है और इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को $249 (लगभग Rs 18,900) में उतारा गया है। फोन फॉरेस्ट ग्रीन, पोलर व्हाइट, मिडनाइट ग्रे रंगों में देखा गया है। वैश्विक स्तर पर फोन की सेल मई के मध्य से शुरू हो सकती है।
Redmi Note 9 स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 9 में 6.53 इंच की फुल HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है जिसे कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। फोन मीडियाटेक हीलियो G85 ओक्टा-कोर प्रॉसेसर द्वारा संचालित है जिसे 3GB/4GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज के साथ आया है। डिवाइस के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा की बात करें तो फोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा जो स्क्वायर शेप्ड में आया है। फोन में 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है जो कि Samsung GM1 सेन्सर है और इसका अपर्चर f/1.79 है। दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेन्सर है और तीसरा 2 मेगापिक्सल का सेन्सर है। इसके अलावा, चौथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर है। फोन के फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Redmi Note 9 में 5,020mAh की बैटरी दी गई है और 18W फास्ट चार्जिंग दी गई है। शाओमी ने फोन के साथ 22.5W फास्ट चार्जर दिया गया है। कनैक्टिविटी के लिए Wi-Fi, USB टाइप-C पोर्ट, ब्लुटूथ, 3.5mm ऑडियो जैक, NFC, इन्फ्रारेड (IR) ब्लास्टर, GPS, A-GPS आदि शामिल है। फिंगरप्रिंट सेन्सर को क्वाड कैमरा के नीचे फिक्स किया गया है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile