Redmi Note 9 5G को 26 नवम्बर को किया जाएगा लॉन्च, SRIM Site पर दिखाई दिया Redmi Note 9T

Redmi Note 9 5G को 26 नवम्बर को किया जाएगा लॉन्च, SRIM Site पर दिखाई दिया Redmi Note 9T
HIGHLIGHTS

Redmi Note 9T जल्द होगा लॉन्च

26 नवम्बर को लॉन्च होगा Redmi Note 9 5G

5G कनैक्टिविटी के साथ आएगा Redmi Note 9 का अगला मॉडल

Redmi Note 9 series को कई बाज़ारों में लॉन्च किया जा छका है जिसमें भारत भी शामिल है लेकिन डिवाइस को अभी तक चीन में पेश नहीं किया गया है। यह 5G फोंस की श्रेणी को लाने के कारण भी देरी में हो सकता है। एक नए लीक से संकेत मिले हैं कि कंपनी Redmi Note 9 5G सीरीज़ को चीन में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और इसे 26 नवम्बर को लॉन्च किया जा सकता है। 5G कनैक्टिविटी के अलावा, फोन को ग्लोबल रेडमी नोट 9 से कुछ अलग स्पेक्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। इन अंतरों को देखते हुए कहा जा सकता है कि Redmi Note 9 5G को ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 9T के नाम से लॉन्च किया जाएगा जिसमें भारत भी शामिल है।

वेबो पर चीनी टिप्स्टर ने लीक्ड पोस्टर साझा किया है जिससे संकेत मिलते हैं कि Redmi Note 9 5G सीरीज़ को 26 नवम्बर को लॉन्च किया जाएगा। पोस्टर से पता चलता है कि इवेंट रात 8pm पर शुरू होगा। रेडमी ने अभी आधिकारिक तौर पर इवेंट की पुष्टि नहीं की है।

Redmi Note 9 5G को ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 9T के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। Redmi Note 9T मॉडल को Malaysia की SIRIM सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है जिसे एशियन मार्केट में भी लॉन्च किया जा सकता है। Redmi Note 9T को C-DOT CEIR IMEI Verification के साथ IMEI नंबर का पता चला है जिसका मतलब है फोन को भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया जाएगा।

पिछली रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Redmi Note 9 5G को CNY 1,000 (लगभग Rs 11,300) में लॉन्च किया जाएगा जबकि Redmi Note 9 Pro 5G को CNY 1,500 (लगभग Rs 17,000) में उतारा गया है।

Redmi Note 9 5G को TENAA पर M2007J22C मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। फोन में 6.53 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 800U SoC, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दिया गया है। लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।  

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo