Redmi Note 9 5G को अगले हफ्ते किया जाएगा लॉन्च

HIGHLIGHTS

अगले हफ्ते लॉन्च होगी रेडमी की नई सीरीज़

स्नैपड्रैगन 750G द्वारा संचालित होगा Redmi Note 9 Pro 5G

24 नवम्बर को लॉन्च किया जा सकता है Redmi Note 9 Pro 5G

Redmi Note 9 5G को अगले हफ्ते किया जाएगा लॉन्च

Redmi की आगामी Redmi Note 9 5G स्मार्टफोन सीरीज़ को चीन में TENAA अथॉरिटी से अप्रूवल मिल गया है। ऐसा लग रहा है कि कंपनी पहले अपनी होम मार्केट में Redmi Note 9 5G series को पेश करने वाली है। एक नए लीक में दावा किया गया है कि Redmi Note 9 5G series को अगले हफ्ते पेश किया जाएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

एक टिप्स्टर के मुताबिक, Redmi आज या कल में Redmi Note 9 5G series की लॉन्च डेट का खुलासा कर देगा। उन्होंने यह भी बताया कि अगले मंगलवार को स्मार्टफोंस को लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा हो सकता है कि कंपनी 24 नवम्बर को फोंस पेश करेगी।

हाल ही में एक लीक में दावा किया गया है कि Dimensity 800U द्वारा संचालित Redmi Note 9 5G को 999 Yuan (~$152) की कीमत में पेश किया जाएगा। दूसरी ओर Redmi Note 9 Pro 5G स्नैपड्रैगन 750G द्वारा संचालित होगा और इसकी कीमत 1,499 Yuan (~$228) रहेगी।

सीरीज़ में 4G वेरिएंट भी शामिल किया जाएगा। फोन में 6.53 इंच IPS LCD FHD+ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट, 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल शूटर, 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 6,000mAh की बैटरी मिलेगी और फोन को 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। अभी फोंस की कीमत सामने नहीं आई है।

Redmi Note 9 5G में 6.53 इंच की IPS LCD FHD+ डिस्प्ले मिलेगी। फोन में 48 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा, 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5,000mAh की बैटरी मिलेगी और इसे 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। Note 9 Pro में 6.67 इंच की IPS LCD FHD+ 120Hz स्क्रीन, 108 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा, 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 4,820mAh की बैटरी दी गई है और इसे 33W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile