Redmi Note 12 5G ने बनाया धमाकेदार रिकॉर्ड! 7 महीनों के अंदर बिके 10 लाख यूनिट, ऐसा क्या है Special? Tech News
Redmi Note 12 5G स्मार्टफोन 2023 में एक मिलियन शिपमेंट पार करने वाला सबसे फास्ट एंड्रॉइड स्मार्टफोन बन गया है।
यह डेटा जनवरी से लेकर जुलाई 2023 तक के शिपमेंट्स का है।
यह घोषणा बुधवार को शाओमी के आधिकारिक X हैंडल पर की गई थी।
Redmi Note स्मार्टफोन्स ग्राहकों में काफी पॉप्युलर हैं। यह इस फ़ैक्ट से पता चला है कि सितंबर 2023 तक दुनिया भर में लगभग 338 मिलियन रेडमी नोट स्मार्टफोन्स बिक चुके थे। हालांकि, इस साल उम्मीद से कम मांग होने के बावजूद भी एक नोट सीरीज के स्मार्टफोन Redmi Note 12 5G ने एक अलग ही लेवल की शानदार परफॉरमेंस दी। कंपनी के मुताबिक यह 2023 में एक मिलियन शिपमेंट पार करने वाला सबसे फास्ट एंड्रॉइड स्मार्टफोन बन गया है।
यह भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में चार चाँद लगाने आ रहा Samsung Galaxy Z Flip 5 का New अवतार, इस दिन है लॉन्चिंग | Tech News
Redmi Note 12 5G ने बनाया रिकॉर्ड
यह घोषणा बुधवार को शाओमी के आधिकारिक X हैंडल पर की गई थी। कंपनी ने कहा, "हमें यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि #RedmiNote12 5G ने 2023 में एक मिलियन शिपमेंट पार करके सबसे फास्ट एंड्रॉइड स्मार्टफोन के तौर पर धमाकेदार रिकॉर्ड बना लिया है। यह डेटा जनवरी से लेकर जुलाई 2023 तक के शिपमेंट्स का है।
Note 12 5G स्पेक्स
बजट रेडमी स्मार्टफोन्स ने हमेशा ग्लोबल बाजार में अच्छी परफॉरमेंस दी है। Note 12 5G फोन 20,000 रुपए के अंदर एक बेहतरीन स्मार्टफोन है। यह डिवाइस 6.67-इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ आती है जिसमें FHD+ रिज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है।
Note 12 में नया प्रोसेसर और 5G कनेक्टिविटी शामिल है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 चिपसेट से लैस है और साथ ही फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh बैटरी लगाई गई है। इस हैंडसेट के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 48MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और एक 2MP शूटर मिल रहा है।
कुल मिलाकर रेडमी के इस स्मार्टफोन में डिसेन्ट बैटरी लाइफ मिलती है लेकिन कैमरा परफॉरमेंस उतनी अच्छी नहीं है, खासकर कम रोशनी में डिटेल्ड पिक्चर क्लिक करना थोड़ा मुश्किल होता है।