Redmi Note 10S और Redmi Watch आज इंडिया में होने वाले हैं लॉन्च, जानें किस प्राइस में होंगे पेश

Redmi Note 10S और Redmi Watch आज इंडिया में होने वाले हैं लॉन्च, जानें किस प्राइस में होंगे पेश
HIGHLIGHTS

आज एक नए मोबाइल फोन को Xiaomi की ओर से इंडिया में लॉन्च किया जाने वाला है, जो Redmi Note 10S के तौर पर आने वाला है

हालाँकि एक अफोर्डेबल वॉच को भी इंडिया में आज लॉन्च किया जा सकता है

आज इन दोनों ही Redmi प्रोडक्ट्स को एक ऑनलाइन इवेंट के दौरान इंडिया में लॉन्च किया जाने वाला है

Xiaomi आज इंडिया में अपने एक बढ़िया स्मार्टफोन यानी एक बजट स्मार्टफोन Redmi 10S को लॉन्च किया जाने वाला है, इसके अलावा एक अफोर्डेबल स्मार्टवॉच Redmi Watch को भी लॉन्च किया जाने वाला है। इन दोनों ही प्रोडक्ट्स को एक ऑनलाइन इवेंट के दौरान इंडिया में लॉन्च किया जाने वाला है। आपको बात देते है कि Redmi Note 10 सीरीज में पहले से ही Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max मोबाइल फोंस को लॉन्च किया जा चुका है, इसके अलावा अब इस सीरीज में एक नए सस्ते फोन के तौर पर Redmi Note 10S को भी लॉन्च किया जाने वाला है। 

इस मोबाइल फोन के कई फीचर्स को Xiaomi की ओर से लॉन्च से पहले ही सामने रखा जा चुका है। ऐसा समाने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिलने वाला है, हालाँकि इसके अलावा फोन में आपको एक Super AMOLED डिस्प्ले के साथ एक MediaTek Helio G95 प्रोसेसर और एक 5000mAh क्षमता के बैटरी के साथ फ़ास्ट चार्जिंग तकनीकी को भी देखा जा सकता है। हालांकि आपको यह भी बता देते है कि Xiaomi Watch को चीन के बाजार में पहले से ही लॉन्च किया चुका है। अब यह इंडिया में एक अफोर्डेबल स्मार्टवॉच के तौर पर लॉन्च की जाने वाली है। आइये अब जानते हैं कि आखिर इन दोनों ही प्रोडक्ट्स में आपको क्या मिलने वाला है।

Redmi Note 10S और Redmi Watch की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे और कहाँ देखें 

Redmi Note 10S और Redmi Watch को आज इंडिया में दोपहर 12PM पर लॉन्च किया जाने वाला है, इन दोनों ही प्रोडक्ट्स को एक ऑनलाइन इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाने वाला है। आप इस लाइव स्ट्रीमिंग को Xiaomi के आधिकारिक YouTube चैनल पर जाकर देख सकते हैं, इसके अलावा आप अन्य सोशल मीडिया चैनल जैसे ट्विटर और फेसबुक पर भी यह लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। हालाँकि साथ ही अगर आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी इस काम को कर सकते हैं। 

Redmi Note 10S और Redmi Watch की इंडिया में क्या हो सकती है कीमत

यहाँ आपको बता देते हैं कि आधिकारिक कीमत तो आपको लॉन्च के बाद ही पता चलने वाली है, लेकिन आपको बता देते है कि ग्लोबली इस मोबाइल फोन की प्राइस 229 डॉलर यानी लगभग Rs 16,775 है, यह कीमत इस मोबाइल फोन के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल की है। हालाँकि इंडिया में ऐसा कहा जा रहा है कि इसकी प्राइस और भी कम होने वाली है। ऐसा माना जा रहा है कि इस मोबाइल फोन का प्राइस Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro मोबाइल फोंस की कीमत के बीच का कोई प्राइस हो सकता है, जो लगभग Rs 15,000 के आसपास हो सकता है। 

अब यहाँ अगर हम Redmi Watch की चर्चा करें तो इसकी प्राइस इंडिया में लगभग Rs 5000 के आसपास हो सकती है। लेकिन असल कीमत तो आपको इस लॉन्च इवेंट के अंत में ही पता चलने वाली है। इसका मतलब है कि आपको जल्द ही इन दो दोनों ही प्रोडक्ट्स की प्राइस पता चल जाने वाली है। 

Redmi Note 10S के स्पेक्स

अमेज़न लिस्टिंग के मुताबिक, फोन दो रंगों व्हाइट और ब्लू में आएगा। ऐसा भी कहा जा रहा है कि फोन में आपको एक मीडियाटेक हेलिओ G95 चिपसेट मिल सकता है। कैमरा आदि की बात करें तो फोन में आपको एक 64MP का क्वाड-कैमरा सेटअप देखने को मिलने वाला है,जिसके साथ एलईडी फ्लैश दी गई है। यहाँ आपको बता देते है कि इस मोइबले फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी भी देखने को मिलने वाली है, यह बैटरी 33W की फ़ास्ट चार्जिंग से लैस है। फोन में AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसे कोर्निंग गोरिला ग्लास से प्रोटेक्टेड है। इसमें 6GB + 64GB, 6GB + 128GB और 8GB + 128GB स्टोरेज दी गई है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo