Rs 20000 से भी कम में लिस्टेड हुआ Redmi Note 10 Ultra, साइट से हटाई गईं ये डिटेल्स

Rs 20000 से भी कम में लिस्टेड हुआ Redmi Note 10 Ultra, साइट से हटाई गईं ये डिटेल्स
HIGHLIGHTS

Redmi Note 10 Ultra चीनी वैबसाइट पर आया नज़र

नोट 10 सीरीज़ में जुड़ेगा एक और नया फोन

करीब Rs 20,500 होगी Redmi Note 10 Ultra की कीमत

Redmi Note 10 series पहले ही कई मॉडल्स के साथ ग्लोबल बाज़ार में उपलब्ध है। इन मॉडल्स में Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro,  Redmi Note 10 Pro Max, Redmi Note 10 5G और Redmi Note 10S शामिल हैं। नई रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि Redmi अब एक अल्ट्रा मॉडल पर काम कर रहा है जिसे Redmi Note 10 Ultra नाम दिया जाएगा। रेडमी का यह स्मार्टफोन बहुत जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

नई रिपोर्ट के मुताबिक, कथित Redmi Note 10 Ultra को आधिकारिक शाओमी की चीन की वैबसाइट पर लिस्टेड किया था लेकिन यह केवल कुछ ही समय के लिए वहां दिखाई दिया और बाद में स्पेक्स और कीमत को हटा दिया गया।

क्या हो सकता है Redmi Note 10 Ultra का प्राइस

लिस्टिंग की मानें तो Redmi Note 10 Ultra का दाम RMB 1799 होगा जो लगभग Rs 20,500 बैठेगी। यह कीमत डिवाइस के बेस मॉडल के लिए है।

लिस्टिंग के मुताबिक, फोन को तीन वेरिएंट, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। वैबसाइट लिस्टिंग से संकेत मिले हैं कि Redmi phone को ब्लू कलर में उतारा जाएगा। भविष्य में और भी कलर वेरिएंट का पता चल सकता है।

Redmi Note 10 Ultra स्पेक्स

कथित Redmi Note 10 Ultra में 6.53 इंच की AMOLED डिस्प्ले, मीडियाटेक डायमेंसिटी 1100 SoC, 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। कथित Redmi Note 10 Ultra का डिज़ाइन काफी आकर्षक है। फोन पर क्वाड रियर कैमरा को रेकटेंगुलर कैमरा मॉड्यूल में रखा गया है जो रियर पैनल पर स्ट्रिप्ड पैटर्न डिज़ाइन के साथ आया है।

जैसा कि चीन की वैबसाइट पर आई लिस्टिंग से पता चला है, फोन को चीन में पहले पेश किया जाएगा और बाद में इसे अन्य बाज़ारों में पेश किया जाएगा। अभी यह पता नहीं चला है कि Redmi Note 10 Ultra को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo
Compare items
  • Water Purifier (0)
  • Vacuum Cleaner (0)
  • Air Purifter (0)
  • Microwave Ovens (0)
  • Chimney (0)
Compare
0