5G फोन Redmi Note 10 Pro को मिले कई सर्टिफिकेशन, अब जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

5G फोन Redmi Note 10 Pro को मिले कई सर्टिफिकेशन, अब जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च
HIGHLIGHTS

M2101K6G मॉडल नंबर के साथ नज़र आया Redmi Note 10 Pro

Redmi Note 10 Pro को मिलेगा 5G सपोर्ट

5G फोन की लंबी लिस्ट में शामिल होगा Redmi Note 10 Pro

Redmi Note 9 Pro को भारत में करीब एक साल पहले लॉन्च किया गया था। अप्रैल में रेडमी ने इसका ग्लोबल वर्जन 64MP कैमरा के साथ उतारा था और इसे 30W फास्ट चार्जिंग-तकनीक के साथ पेश किया गया था। इस फोन की जगह लेने अब Redmi Note 10 Pro आ रहा है। हालांकि, अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि यह एक ग्लोबल वर्जन होगा या केवल भारतीय बाज़ार के लिए ही इसे पेश किया जाएगा।

Redmi Note 10 Pro को FCC की वैबसाइट पर M2101K6G मॉडल नंबर के साथ देखा गया था। डिवाइस को यूरोपीय ईकोनोमिक कमिशन द्वारा सर्टिफिकेशन मिल चुका है। इसके अलावा डिवाइस को सिंगापुर की IMDA और मलेशिया की MCMC द्वारा सर्टिफिकेशन मिला है।

सर्टिफिकेशन से Redmi Note 10 Pro के नाम का तो पता नहीं चला है लेकिन एक अन्य सर्टिफिकेशन एजेंसी से डिवाइस के मार्केट नेम का पता चला है। Digital Chat Station द्वारा वेबो पर एक तस्वीर पोस्ट की गई थी जिससे पता चलता है कि डिवाइस 5G सपोर्ट के साथ आएगा। अन्य लीकर Sudhanshu Ambhore ने पुष्टि की है कि M2101K6G मॉडल नंबर वाला यह डिवाइस Redmi Note 10 Pro 5G होगा।

अभी फोन के स्पेक्स सामने नहीं आए हैं लेकिन उम्मीद है कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 700 5G सीरीज़ या मीडियाटेक की Dimensity सीरीज़ द्वारा संचालित होगा। डिवाइस में बड़ी बैटरी मिलेगी जिसमें 5020mAh तक की क्षमता की बैटरी मिलेगी और डिवाइस को 30W फास्ट चार्जिंग मिलेगी और यह एंडरोइड 11 पर काम करेगा।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo