Redmi Note 10 Pro के प्राइस में हुई बढ़ोत्तरी, अब सस्ते में नहीं बल्कि इस नई कीमत में मिलेगा फोन

Redmi Note 10 Pro के प्राइस में हुई बढ़ोत्तरी, अब सस्ते में नहीं बल्कि इस नई कीमत में मिलेगा फोन
HIGHLIGHTS

Xiaomi की ओर से इंडिया में कंपनी की जाने माने स्मार्टफोन सीरीज यानी Redmi Note 10 Series के प्राइस को बढ़ा दिया गया है

कंपनी ने अपने Redmi Note 10 Pro के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत को बढ़ा दिया है

हालाँकि Redmi Note 10 Pro का बेस वैरिएंट अभी भी उसी प्राइस में मिल रहा है

Xiaomi ने Redmi Note 10 सीरीज के एक और स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा किया है। Redmi Note 10 सीरीज को इस साल मार्च में पेश किया गया था और शुरुआत में इसके तीन मॉडल Redmi Note 10, Note 10 Pro और Note 10 Pro Max थे। पहले दो स्मार्टफोंस पहले ही महंगे हो चुके हैं। हालाँकि अब Redmi Note 10 Pro के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के प्राइस को बढ़ाया गया है। नए Redmi Note 10 Pro की कीमत अब Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर आ रही है। आइये जानते है कि आखिर Redmi Note 10 Pro की कीमत बढ़ने के बाद अब क्या है नया प्राइस!

Redmi Note 10 Pro के प्राइस में हुई वृद्धि, जानें नया प्राइस 

आपको बता देते है कि Redmi Note 10 Pro मोबाइल फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को Rs 16,999 के प्राइस में इंडिया में लॉन्च किया गया था, हालाँकि अब इस मोबाइल फोन की कीमत Rs 17,999 हो गई है। अगर इस मोबाइल फोन के बेस मॉडल यानी 6GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल की बात करें तो इसे आप Rs 15,999 की कीमत में अभी भी ले सकते हैं। 

Redmi Note 10 Pro कैसे से हैं स्पेसिफिकेशन्स और टॉप फीचर

Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max मोबाइल फोंस में आपको लगभग लगभग एक जैसे ही स्पेसिफिकेशन मिलते है, हालाँकि दोनों ही फोंस में आपको कैमरा अलग अलग मिल रहा है। आपको बता देते है कि फोंस में आपको तीन अलग अलग कलर ऑप्शन मिल रहे हैं, जैसे आप इन फोंस को विंटेज ब्रोंज, ग्लेशियर ब्लू और डार्क नाईट रंगो में ले सकते हैं।

इसके अलावा दोनों ही फोंस में यानी Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max में आपको एक 6.67-इंच की FHD+ Super AMOLED स्क्रीन मिल रही है, इसमें आपको गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। इसके अलावा दोनों ही फोंस में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 731G प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक ओक्टा-कोर CPU मिल रहा है, साथ ही फोन में एड्रेनो 618 GPU भी मिल रहा है, इसके साथ ही फोंस को 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है।

Redmi Note 10 Pro मोबाइल फोंस में आपको एक 64MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 5MP का मैक्रो लेंस और एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है। 

इसके अलावा Redmi Note 10 Pro Max मोबाइल फोन में आपको एक 108MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको तीन अन्य कैमरा Redmi Note 10 pro के जैसे ही मिल रहे है। इसके अलावा फ्रंट कैमरा की बात करें तो आपको बता देते है कि फोंस में आपको एक 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। दोनों ही फोन्स में आपको 5020mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो 33W की फ़ास्ट चार्जिंग से लैस है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo