आज होगी Redmi Note 10 Pro Max की पहली सेल, तीन रंगों और स्टोरेज वेरिएंट में खरीदा जा सकता है फोन

आज होगी Redmi Note 10 Pro Max की पहली सेल, तीन रंगों और स्टोरेज वेरिएंट में खरीदा जा सकता है फोन
HIGHLIGHTS

Redmi Note 10 Pro Max की पहली सेल है आज

Rs 18,999 से शुरू होती है इसकी कीमत Redmi Note 10 Pro Max

दोपहर 12 बजे सेल में आएगा Redmi Note 10 Pro Max

शाओमी का मिड-रेंज स्मार्टफोन Redmi Note 10 Pro Max आज पहली दफा सेल में आ रहा है जिसे इसी महीने की शुरुआत में Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। निचले वेरिएंट की सेल पहले ही आयोजित की जा चुकी है और आज Redmi Note 10 Pro Max को भी सेल किया जाएगा। यह स्मार्टफोन भारत में किफ़ायती कीमत में 108 मेगापिक्सल कैमरा की वजह से मशहूर है।

Redmi Note 10 Pro Max की कीमत और उपलब्धता

Note 10 Pro Max के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत Rs 18,999 है जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 19,999 में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, 8GB रैम और 128GB वेरिएंट के लिए Rs 21,999 अदा करने होंगे। स्मार्टफोन को मी.कॉम, अमेज़न.इन, मी होम और मी स्टूडियो स्टोर्स पर दोपहर 12 बजे सेल किया जाएगा। स्मार्टफोन डार्क नाइट, विंटेज ब्रोंज़ और ग्लेशियर ब्लू रंगों में उपलब्ध है।

Redmi Note 10 Pro Max स्पेक्स

Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max मोबाइल फोंस में आपको लगभग लगभग एक जैसे ही स्पेसिफिकेशन मिलते है, हालाँकि दोनों ही फोंस में आपको कैमरा अलग अलग मिल रहा है। आपको बता देते है कि फोंस में आपको तीन अलग अलग कलर ऑप्शन मिल रहे हैं, जैसे आप इन फोंस को विंटेज ब्रोंज, ग्लेशियर ब्लू और डार्क नाईट रंगो में ले सकते हैं।

इसके अलावा दोनों ही फोंस में यानी Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max में आपको एक 6.67-इंच की FHD+ Super AMOLED स्क्रीन मिल रही है, इसमें आपको गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। इसके अलावा दोनों ही फोंस में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 731G प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक ओक्टा-कोर CPU मिल रहा है, साथ ही फोन में एड्रेनो 618 GPU भी मिल रहा है, इसके साथ ही फोंस को 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है।

Redmi note 10 Pro मोबाइल फोंस में आपको एक 64MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 5MP का मैक्रो लेंस और एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है। 

इसके अलावा Redmi Note 10 Pro Max मोबाइल फोन में आपको एक 108MP कास प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, फोन में आपको 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 5MP का मैक्रो लेंस और एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है। इसके अलावा फ्रंट कैमरा की बात करें तो आपको बता देते है कि फोंस में आपको एक 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। दोनों ही फोन्स में आपको 5020mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो 33W की फ़ास्ट चार्जिंग से लैस है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo