Redmi K30 Series 10 दिसम्बर को हो सकती है लॉन्च, जानकारी ऑनलाइन आई सामने
Redmi K30 सीरीज को आधिकारिक तौर पर 10 दिसम्बर को लॉन्च किया जाने वाला है
आपको बता देते हैं कि इस बात की जानकारी Redmi के GM Lu Weibing की ओर से Weibo पर की गई है
Redmi K30 सीरीज को आधिकारिक तौर पर 10 दिसम्बर को लॉन्च किया जाने वाला है। आपको बता देते हैं कि इस बात की जानकारी Redmi के GM Lu Weibing की ओर से Weibo पर की गई है। इस सीरीज में Redmi K30 और Redmi K30 Pro मोबाइल फोंस लॉन्च किये जा सकते हैं। आपको बता देते हैं कि इस साल की शुरुआत में Redmi K सीरीज में Redmi K20 और Redmi K20 Pro मोबाइल फोंस को लॉन्च किया गया था। ऐसा भी सामने आ रहा है कि Redmi K30 सीरीज के लॉन्च के साथ ही इसे चीन में सेल के लिए भी लाया जाने वाला है। हालाँकि ऐसा भी कहा जा रहा है कि इसकी सेल अगले साल के आसपास ही होने वाली है।
Surveyअगर हम वेइबो पोस्ट की मानें तो आपको बता देते हैं कि यह मोबाइल फोन यानी Redmi K30 को 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाने वाला है, इसका मतलब है कि यह स्टैंडअलोन और नॉन-स्टैंडअलोन 5G दोनों ही नेटवर्क पर सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। ऐसा भी देखा जाने वाला है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक पंच-होल डिस्प्ले डिजाईन मिलने वाला है, ऐसा ही कुछ हम सैमसंग गैलेक्सी S10 मॉडल्स में भी देख चुके हैं।
Xiaomi अपने Redmi K30 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसका सभी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। लीक हुई इमेज को देख कर कहा जा सकता है कि डिवाइस में ओवल शेप्ड पंच होल फ्रंट कैमरा मिलेगा और डिवाइस को 5G सपोर्ट मिलने वाला है। हालांकि, अभी यह साफ़ नहीं हो पाया है कि फोन को स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट दिया जाएगा या फोन में स्नैपड्रैगन 730G मिलने वाला है। फ्लैगशिप फोन में एड्रेनो 618 GPU मिलने वाला है।
लीक हुए स्पेक्स से पता चलता है कि फोन में 6.66 इंच की डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा और यह स्मूथ इंटरफेस देने में सक्षम होगी। एड्रेनो 618 GPU के बारे में ख सकते हैं कि फोन Redmi K20 Pro की तरह स्नैपड्रैगन 800 सीरीज़ के साथ आ सकता था। Xiaomi के CEO Lei Jun ने यह भी पुष्टि की है कि Redmi K30 MIUI 11 पर launch होगा। अभी Redmi K30 के लॉन्च की अधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है लेकिन आने वाले दिनों में फोन से जुड़ी अन्य ख़बरें सामने आ सकती हैं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile
