Redmi K30 में मिलने वाली है 6.66 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले
डिस्प्ले ऑफर करेगी 120Hz रिफ्रेश रेट
एड्रेनो 618 GPU होगा शामिल
Redmi K30 में मिलेगा 5G सपोर्ट
Xiaomi इस साल अपने कई स्मार्टफोंस लॉन्च कर चुका है और कम्पनी अब केवल स्मार्टफोंस तक ही सीमित नहीं है बल्कि अन्य केटेगरी जैसे स्मार्ट होम डिवाइसेज़, फिटनेस डिवाइसेज़, टेलीविज़न केटेगरी में भी अच्छा काम कर रही है। ख़बरें आ रही हैं कि कम्पनी जल्द फ्लैगशिप Redmi K30 स्मार्टफोन को भी लॉन्च करेगी और अब लेटेस्ट लीक हुई इमेज से डिवाइस के स्पेक्स का भी अंदाज़ा मिला है।
SurveyXiaomi अपने Redmi K30 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसका सभी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। लीक हुई इमेज को देख कर कहा जा सकता है कि डिवाइस में ओवल शेप्ड पंच होल फ्रंट कैमरा मिलेगा और डिवाइस को 5G सपोर्ट मिलने वाला है। हालांकि, अभी यह साफ़ नहीं हो पाया है कि फोन को स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट दिया जाएगा या फोन में स्नैपड्रैगन 730G मिलने वाला है। फ्लैगशिप फोन में एड्रेनो 618 GPU मिलने वाला है।
लीक हुए स्पेक्स से पता चलता है कि फोन में 6.66 इंच की डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा और यह स्मूथ इंटरफेस देने में सक्षम होगी। एड्रेनो 618 GPU के बारे में ख सकते हैं कि फोन Redmi K20 Pro की तरह स्नैपड्रैगन 800 सीरीज़ के साथ आ सकता था। Xiaomi के CEO Lei Jun ने यह भी पुष्टि की है कि Redmi K30 MIUI 11 पर launch होगा।
अभी Redmi K30 के लॉन्च की अधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है लेकिन आने वाले दिनों में फोन से जुड़ी अन्य ख़बरें सामने आ सकती हैं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile