14 फरवरी को भारत में आ रहा Xiaomi का नया धुरंधर स्मार्टफोन, देखें इसका स्टाइलिश लुक
शाओमी की लेटेस्ट घोषणा में Redmi A3 की भारतीय लॉन्च डेट की पुष्टि हो गई है।
ब्रांड की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है।
यह अपकमिंग डिवाइस 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले ऑफर करेगा और 5000mAh बैटरी पैक से लैस होगा।
शाओमी बहुत जल्द भारत में Redmi A- सीरीज का एक नया स्मार्टफोन पेश करने वाला है। हालांकि, अब तक Redmi A3 के रिलीज़ को लेकर कोई जानकारी नहीं आई थी, लेकिन लेटेस्ट घोषणा में इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि हो गई है। यह स्मार्टफोन भारत में वैलेंटाइन्स डे को आने वाला है, साथ ही टीज़र से कुछ मुख्य फीचर्स की भी पुष्टि हो गई है।
Redmi A3 Launch Date
चीनी टेक जायंट के Redmi A3 का अनावरण भारत में 14 फरवरी, 2024 को किया जाएगा। ब्रांड की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है, जिससे कुछ स्पेक्स का खुलासा हो गया है।
Redmi A3 Specifications
यह अपकमिंग डिवाइस 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले ऑफर करेगा और टाइप-C चार्जर के साथ 5000mAh बैटरी पैक से लैस होगा। साथ ही इसमें 6GB तक रैम के साथ 6GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलेगा। रेडमी ए3 के डिजाइन एलिमेन्ट्स को भी टीज़ किया गया है जो एक प्रीमियम हेलो डिजाइन को दिखाता है। दूसरे शब्दों में कहें तो रियर पैनल पर एक सरक्युलर कैमरा आइलैंड दिया गया है जिसमें इमेज सेंसर्स और LED फ्लैश मॉड्यूल शामिल है। टीज़र एक ग्रीन कलर ऑप्शन की ओर संकेत देता है।
अफसोस की बात यह है कि वेबसाइट पर अब तक इतनी ही डिटेल्स शेयर की गई हैं। लेकिन लीक्स और अफवाहों के आधार पर हम कह सकते हैं कि यह डिवाइस 6.71-इंच LCD पैनल और फ्रन्ट पर 8MP सेल्फी कैमरा के साथ आएगा, जबकि पीछे की तरफ 13MP ड्यूल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: Bumper Discount! 20 हजार रुपए सस्ता मिल रहा 512GB स्टोरेज वाला ट्रांसपेरेंट फोन, देखें ऑफर्स
इस हैंडसेट में मीडियाटेक चिपसेट दिया जा सकता है जिसे 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। यह स्मार्टफोन संभावित तौर पर एंड्रॉइड 13 गो एडिशन पर चलेगा और स्टैंडर्ड 10W चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। अफवाह आ रही है कि शाओमी का रेडमी ए3 कई सारे कलर ऑप्शन्स में लॉन्च होगा जिनमें ग्रीन, ब्लू और ब्लैक शामिल हो सकते हैं। तो अधिक जानकारी के लिए डिजिट हिन्दी के साथ बने रहें, क्योंकि हम अगले हफ्ते इस स्मार्टफोन के लॉन्च को भी कवर करने वाले हैं।