Digit.in

Bumper Discount! 20 हजार रुपए सस्ता मिल रहा 512GB स्टोरेज वाला ट्रांसपेरेंट फोन, देखें ऑफर्स

Highlights

Nothing Phone 2a जल्द ही बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Phone (2) वर्तमान में Nothing का लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाइस है।

कम्पनी ने Phone 2 के टॉप स्टोरेज मॉडल पर भारी डिस्काउंट पेश किया है।

Bumper Discount! 20 हजार रुपए सस्ता मिल रहा 512GB स्टोरेज वाला ट्रांसपेरेंट फोन, देखें ऑफर्स

Nothing Phone 2a जल्द ही बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है। लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा से पहले कम्पनी ने Nothing Phone 2 के टॉप स्टोरेज मॉडल की कीमत पर भारी डिस्काउंट पेश किया है। जिस वेरिएन्ट की हम बात कर रहे हैं वह 512GB स्टोरेज कन्फ़िगरेशन में आता है। तो आइए देखते हैं सभी डिटेल्स... 

Nothing Phone 2 Price Cut 

ब्रांड का Phone (2) वर्तमान में इसका लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाइस है। यह 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएन्ट्स में रिलीज़ हुआ था। याद दिला दें कि 512GB मॉडल शुरुआत में 59,999 रुपए की कीमत में लॉन्च हुआ था। लेकिन अब यह स्मार्टफोन भारत के मशहूर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर 39,999 रुपए में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसी के साथ Citi क्रेडिट कार्ड ग्राहक 1500 रुपए तक का डिस्काउंट अलग से पा सकते हैं, जबकि HSBC क्रेडिट कार्ड धारकों को 1000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। 

Phone 2 Specifications

हैंडसेट के बारे में बात करें तो यह एक 6.7-इंच की बड़ी LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जो फुल HD+ रिज़ॉल्यूशन, HDR10+ और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC से लैस है। यह एक 4700mAh बैटरी से पॉवर लेता है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट ऑफर करती है।

इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और फ्रन्ट पर 32MP सेल्फी शूटर मिलता है। यह डिवाइस Nothing OS 2 कस्टम स्किन पर आधारित एंड्रॉइड 13 OS पर चलता है। बाकी फीचर्स में 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग और 15W Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, ब्लूटूथ 5.3, NFC और स्टीरियो स्पीकर सेटअप शामिल है। 

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles