‘लोहे’ सी मजबूती वाला तगड़ा Samsung फोन भारत में लॉन्च, बारिश में भी चलेगा चकाचक! जानें कीमत
सैमसंग ने भारत में अपने रग्ड Galaxy XCover 7 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है।
यह भारत में सैमसंग का पहला एंटरप्राइज़-फोकस्ड स्मार्टफोन है।
यह फोन गंभीर मौसमों का भी डटकर सामना करता है, चाहे वह बहुत अधिक तापमान हो या फिर बारिश हो।

सैमसंग ने भारत में अपने रग्ड Galaxy XCover 7 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है जो मीडियाटेक डायमेंसिटी 6100+ चिपसेट से लैस है और कहा गया है कि यह एक्स्ट्रीम कंडीशन्स में भी टिका रह सकता है। यह भारत में सैमसंग का पहला एंटरप्राइज़-फोकस्ड स्मार्टफोन है और पिछले महीने Galaxy Tab Active 5 के साथ ग्लोबली लॉन्च हुआ था।
Samsung Galaxy XCover 7 Price
Galaxy XCover 7 स्मार्टफोन स्टैंडर्ड और एंटरप्राइज़ एडिशन्स में उपलब्ध होगा जिनकी कीमत क्रमश: 27,209 रुपए और 27,530 रुपए रखी जाएगी। यह फोन कॉर्पोरेट और इंस्टीट्यूशनल ग्राहकों के लिए सैमसंग की वेबसाइट और ऑनलाइन EPP पोर्टल के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
कम्पनी XCover 7 Enterprise Edition के साथ 12 महीनों के लिए Knox suite का फ्री सब्स्क्रिप्शन भी ऑफर कर रही है। इसी बीच Standard Edition के लिए कम्पनी 1 साल की वॉरंटी और Enterprise Edition के लिए 2 साल की वॉरंटी ऑफर कर रही है।
Galaxy XCover 7 Specifications
सैमसंग का यह रग्ड स्मार्टफोन 6.6-इंच फुल HD+ TFT LCD डिस्प्ले के साथ आता है जो 60Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है और इसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ का प्रोटेक्शन दिया गया है।
यह लेटेस्ट सैमसंग स्मार्टफोन 6nm मीडियाटेक डायमेंसिटी 6100+ चिपसेट से लैस है जिसे Mali G57 GPU के साथ पेयर किया गया है। इसके अलावा यह हैंडसेट 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज ऑफर करता है जिसे माइक्रो SD कार्ड स्लॉट के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
ऑप्टिक्स के मामले में यह डिवाइस पीछे की तरफ 50MP लेंस और फ्रन्ट पर 5MP सेल्फी शूटर ऑफर करता है। यह लेटेस्ट सैमसंग फोन 4050mAh रिमूवेबल बैटरी के साथ आता है जिसे 15W पोगो-पिन चार्जर के जरिए फास्ट-चार्ज किया जा सकता है, हालांकि, यूजर्स को चार्जर डॉक अलग से खरीदना होगा।
XCover 7 स्मार्टफोन सैमसंग के अपने OneUI पर चलता है जो लेटेस्ट एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। यह हैंडसेट मिलिटरी-ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है और कहा गया है कि यह गंभीर मौसमों का भी डटकर सामना करता है, चाहे वह बहुत अधिक तापमान हो या फिर बारिश हो। इसके अलावा यह स्मार्टफोन पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 रेटेड भी है और कहा गया है कि यह 1.5 मीटर तक की बूंदों को भी झेल सकता है।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile

