Redmi जल्द लेकर आ रहा है अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज, BIS पर आई नजर

Redmi जल्द लेकर आ रहा है अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज, BIS पर आई नजर
HIGHLIGHTS

Xiaomi अपनी नई बजट सीरीज Redmi A2 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है

सीरीज को BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया है

सीरीज में दो मॉडल्स Redmi A2 और Redmi A2+ शामिल होंगे

Redmi A2 सीरीज के बहुत जल्द रोल आउट होने की उम्मीद है। जाने-माने टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने इसे BIS सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया है और इसे अपने ट्वीट में भी मेंशन किया है। BIS भारत में स्मार्टफोंस और डिवाइसेज के लिए मुख्य और जानी-मनी सर्टिफिकेशन साइट है। पिछली जनरेशन की तरह ही Redmi A2 सीरीज में भी दो फोंस शामिल किए जा सकते हैं जिनमें से एक Redmi A2 और दूसरा Redmi A2+ है। 

Redmi, Xiaomi का बजट डिवीजन है जो मिड-रेंज मोबाइल फोंस को लॉन्च करता है। Redmi फोंस भारत में काफी पॉप्युलर और सफल हैं। इसने पिछले साल सितंबर में Redmi A1 सीरीज को लॉन्च किया था जिसमें Redmi A1 और Redmi A1+ शामिल थे। Redmi A1 अब भी टॉप 10 बेस्ट सेलर्स में से एक है। दुख की बात यह है कि Redmi A2 के बारे में अभी अधिक जानकारी हाथ नहीं लगी है लेकिन आने वाले समय में इसकी डिटेल्स सामने आ जाएंगे। तो चलिए इसके पिछली जनरेशन के फोंस Redmi A1 और Redmi A1+ की स्पेसिफिकेशंस को देखते हैं। 

यह भी पढ़ें: FREE SIM Card! Jio का ये धांसू ऑफर हाथ से न जाने दें, क्योंकि आपका फेवरेट Netflix भी है Free!

 Redmi A

REDMI A1 और REDMI A1+ के स्पेसिफिकेशंस

Redmi A1 और Redmi A1+ मीडियाटेक हीलिओ A22 (12nm) प्रोसेसर द्वारा संचालित हैं और एंड्रॉइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। दोनों ही फोंस दो वेरिएंट्स में आते हैं; 2GB + 32GB और 3GB + 32GB.

दोनों फोंस एक जैसे कैमरा के साथ आते हैं जो कि एक ड्यूअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक 8MP प्राइमरी कैमरा और दूसरा पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए एक 0.08MP डेप्थ सेंसर है। 

यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म! Motorola G-सीरीज ने लंबे इंतजार के बाद ग्लोबल मार्केट में ली एंट्री

दोनों फोंस की डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस भी एक जैसी ही हैं। इनमें एक 6.5-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1600 है। 

यहाँ तक कि दोनों फोंस 5000mAh बैटरी को पैक करते हैं जो 10W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। लेकिन सिर्फ एक फर्क जो इन फोंस में देखा जा सकता है वो यह है कि Redmi A1 में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है जबकि Redmi A1+ में दिया गया है। इसके अतिरिक्त, इन दोनों फोंस में बाकी सभी स्पेसिफिकेशंस एक जैसी ही हैं। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo