इंडिया में और भी पॉवरफुल हुआ Redmi 9 Power स्मार्टफोन, 6GB रैम मॉडल लॉन्च, जानें क्या है प्राइस

HIGHLIGHTS

Redmi 9 Power मोबाइल फोन को दिसम्बर 2020 में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है

Redmi 9 Power मोबाइल फोन को 4GB रैम और दो अलग अलग स्टोरेज मॉडल में पेश किया गया था

अब Redmi 9 Power मोबाइल फोन का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल भी इंडिया में आ चुका है, इस मोबाइल फ़ोन का प्राइस इंडिया में Rs 12,999 है

इंडिया में और भी पॉवरफुल हुआ Redmi 9 Power स्मार्टफोन, 6GB रैम मॉडल लॉन्च, जानें क्या है प्राइस

अभी कुछ समय से लीक और अफवाहों में आने के बाद आखिरकार Redmi ने आधिकारिक तौर पर अपने Redmi 9 Power मोबाइल फोन को इंडिया में 6GB रैम और 128GB मॉडल में भी लॉन्च कर दिया है, आपको बता देते है कि Redmi 9 Power के इस नए मॉडल को कंपनी की ओर से Rs 12,999 के प्राइस में लॉन्च किया गया है। आपको बता देते है कि Redmi 9 Power मोबाइल फोन को पहले ही 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के अलावा 128GB स्टोरेज में लॉन्च किया जा चुका है। इस मोबाइल फोन की पहली लॉन्चिंग इंडिया में दिसम्बर 2020 को हुई थी। आपको बता देते हैं कि इस नए मॉडल यानी Redmi 9 Power के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल और अन्य दो मॉडल्स के स्पेसिफ़िकेशन आदि में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Redmi 9 Power का प्राइस 

4GB रैम आर 64GB स्टोरेज मॉडल को आप Rs 10,499 की कीमत में ले सकते हैं, इसके अलावा फोन में आपको 4GB रैम और 128GB मॉडल मात्र Rs 11,999 में मिल रहा है, इसके अलावा अगर आप 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को Rs 12,999 में ले सकते हैं। फोन को आप माइटी ब्लैक, ब्लाज़िंग ब्लू और फिएरी रेड कलर के अलावा इलेक्ट्रिक ग्रीन कलर ऑप्शन भी मिल रहा है।

Redmi 9 Power के स्पेसिफ़िकेशन्स और फीचर 

Redmi 9 Power मोबाइल फोन को इंडिया के मार्किट में 6.53-इंच की FHD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा चुका है, इस मोबाइल फोन में आपको डिस्प्ले पर एक वाटरड्राप नौच मिल रहा है, जो आपको सेल्फी कैमरा के लिए फोन में नजर आने वाला है। इस स्क्रीन को गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक प्लास्टिक बिल्ड मिल रहा है। 

इस मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 662 चिपसेट भी मिल रहा है। यहाँ आपको बता देते है कि यह एक ओक्टा-कोर CPU है, जिसे एड्रेनो 610 GPU मिल रहा है। फोन को अब दो अलग अलग रैम मॉडल में लिया जा सकता है, इसके अलावा फोन में आपको अब 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल के अलावा 4GB रैम के साथ ही 128GB स्टोरेज पर मिल रहा है, इसके अलावा अब आपको एक 6GB रैम और 128GB रैम मॉडल में लिया जा सकता है। इस स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 512GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन को MIUI 12 के साथ एंड्राइड 10 के साथ लॉन्च किया गया है। 

कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि फोन में आपको एक 48MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, इसमें ही आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा आपको फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है, यह आपको वाटरड्राप नौच में मिल रहा है। इसके अलवा फोन में आपको एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है, हालाँकि इतना ही नहीं आपको एक 6000mAh की बैटरी मिल रही है जो 18W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रही है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile