Realme का नया 5G फोन आज Dimensity 1200 5G प्रोसेसर और 64MP कैमरा के साथ भारत में देगा दस्तक

HIGHLIGHTS

नया 5G फोन इस कीमत में हो सकता है भारत में उपलब्ध

Realme X7 Max 5G आज होने वाला है भारत में लॉन्च

दोपहर 12:30 बजे लॉन्च होगा Realme X7 Max 5G

Realme का नया 5G फोन आज Dimensity 1200 5G प्रोसेसर और 64MP कैमरा के साथ भारत में देगा दस्तक

लंबे समय से चर्चा में रहने के बाद आज Realme X7 Max 5G को भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। स्मार्टफोन को पहले 4 मई को भारत में लॉन्च किया जाना था लेकिन Covid-19 के कहर के चलते लॉन्च को रद्द कर दिया गया था। रियलमी के इस नए 5G फोन को आज भारत में पेश किया जाएगा। अब तक सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन चीन में लॉन्च हुए Neo का रीब्रांडेड वर्जन होगा। Realme X7 Series में कंपनी पहले ही दो स्मार्टफोंस लॉन्च कर चुकी है और अब यह तीसरा फोन इस सीरीज़ में एंट्री लेगा। फोन को आज दोपहर 12:30 बजे लॉन्च किया जाएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme X7 Max 5G Specs

Realme X7 Max 5G फोन को CEO माधव सेठ की ओर से टीज़ किया गया है, इसके माध्यम से सामने आ रहा है कि फोन में आपको डुअल-टोन ग्रेडिएंट डिजाईन बैक पर इस मोबाइल फोन में मिलने वाला है। इस पिक्चर से सामने आ रहा है कि यह मोबाइल फोन अपने आप में काफी खास होने वाला है। हालाँकि अगर हम प्राइस की भी चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि Realme X7 Max 5G मोबाइल फोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ Rs 27,999 में लॉन्च किया जा सकता है, यह फोन का बेस वैरिएंट होगा, हालाँकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को कंपनी की ओर से Rs 30,999 में लॉन्च किया जा सकता है। 

Realme X7 Max 5G मोबाइल फोन में आपको 6nm प्रोसेस पर निर्मित Dimensity 1200 5G प्रोसेसर मिलने वाला है। हालाँकि इसके अलावा फोन में आपको एक FHD+ रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन देखने को मिलेगी, यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाली है। इसके अलावा Realme X7 Max 5G मोबाइल फोन में आपको एक 50W की फ़ास्ट चार्जिंग क्षमता वाली बैटरी भी मिलने वाली है। फोन में आपको एक 64MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile