ऐसा होगा Realme X का कैमरा सेटअप, विडियो में आया नज़र
Realme X में होगा ट्रिपल कैमरा सेटअप
पॉप-अप सेल्फी कैमरा से होगा लैस
TENAA पर भी आ चुका है नज़र
Realme ने एक विडियो में अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme X को टीज़ किया है। दरअसल, यह एक 48 सेकंड का विडियो है जिसे कम्पनी के CEO माधव सेठ ने कम्पनी के एक साल पूरे होने के जश्न मानाने की ख़ुशी में जारी किया था। विडियो देखने के बाद ज़ाहिर है कि यह आगामी फ्लैगशिप डिवाइस नौच डिस्प्ले के साथ नहीं आएगा बल्कि डिवाइस में पॉप-अप सेल्फी कैमरा को जगह दी जाएगी। विडियो में कैमरा को एक्शन में भी दिखाया गया है।
Surveyपिछले कुछ समय में ख़बर सामने आई थी कि कम्पनी अपने Realme X डिवाइस को ग्लोबल स्टेज पर लॉन्च करेगा और इस फ्लैगशिप डिवाइस को भारत में भी उतारा जाएगा।
I'm very weak in remembering birthdays/anniversaries
but can't forget,
4th may : our start of journey in India
15th May : our launch day of rm1
25th May : our first saleAnd so on…..
Journey continues …..thank you all. pic.twitter.com/QqPeqTdvG8
— Madhav Sheth (@MadhavSheth1) 4 May 2019
इसी दौरान Realme X को एक यूट्यूब विडियो में देखा गया था और रिपोर्ट के अनुसार, डिवाइस को ग्रेडिएंट कलर फिनिश के साथ उतारा जा सकता है। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि डिवाइस के बैक पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा और साथ ही बैक पैनल पर रियलमी की ब्रांडिंग दी गई होगी।
आगामी Realme हैंडसेट एक फ्लैगशिप डिवाइस होगा जो लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 SoC से लैस होगा। TENAA पर दिखी इमेज से संकेत मिलते हैं कि डिवाइस डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है और फोन के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। स्मार्टफोन में 3680mAh की बैटरी दी गई है जो VOOC फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। डिवाइस एंड्राइड 9 पाई पर ColorOS 6 पर काम करेगा।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile