Realme Quicksilver होगा नए स्नैपड्रैगन 778 5G चिपसेट द्वारा संचालित पहला फोन

HIGHLIGHTS

रियलमी ने नए फोन के बारे में दी जानकारी

नए 5G चिपसेट के साथ आएगा Realme Quicksilver

Honor, iQOO, Motorola, OPPO, और Xiaomi जैसे ब्रांड स्नैपड्रैगन 778 चिपसेट के साथ लाएंगे फोन

Realme Quicksilver होगा नए स्नैपड्रैगन 778 5G चिपसेट द्वारा संचालित पहला फोन

Realme ने ऐलान किया है कि कंपनी पहली ऐसी निर्माता होगी जो नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778 5G चिपसेट द्वारा संचालित फोन लॉन्च करेगी और इसे Quicksilver कोडनेम दिया जाएगा। इस साल Honor, iQOO, Motorola, OPPO, और Xiaomi जैसे ब्रांड भी स्नैपड्रैगन 778 चिपसेट से लैस फोन उतार सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme ने अभी अपने Quicksilver फोन के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी है। केवल इतना ही कहा जा सकता है कि डिवाइस नए 5G चिपसेट के साथ आएगा। कंपनी मिड-रेंज कैटेगरी में लेटेस्ट 5G चिपसेट के साथ फोन पेश करने के लिए जानी जाती है।

नया Snapdragon 788G चिपसेट 40 प्रतिशत बहर CPU परफॉर्मेंस के साथ आया है और नए एड्रेनो 642L GPU के साथ ग्राफिक परफॉर्मेंस में भी 40 प्रतिशत सुधार है। कनैक्टिविटी के लिए स्नैपड्रैगन 778G, Snapdragon X53 5G के साथ काम करता है और mmWave व Sub-6 कनैक्टिविटी सपोर्ट करता है। यह 2.9 Gbps तक की स्पीड के लिए Wi-Fi 6/6E (5GHz और 6GHz बैंड के साथ) सपोर्ट करेगा।

Realme ने हाल ही में सस्ता 5G फोन Realme Narzo 30 ग्लोबली लॉन्च किया है। Realme Narzo 30  को 6.5 इंच की FHD+  डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1080 × 2400  पिक्सल, स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.5 प्रतिशत और पीक ब्राइटनेस 580 है। डिस्प्ले को 90Hz रिफ्रेश रेट दी गई है। फोन ओक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G95  गेमिंग प्रॉसेसर द्वारा संचालित है जिसे Mali-G76 GPU के साथ पेयर किया गया है। Realme Narzo 30  केवल एक वेरिएंट 6GB रैम व 128GB UFS 2.1  स्टोरेज के साथ आया है। फोन को डेडिकेटेड माइक्रो SD स्लॉट भी दिया गया है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile