रियलमी ने चुपके से दबे पांव लॉन्च कर दिया बेहद किफायती फोन..7000mAh की बैटरी और 120Hz की डिस्प्ले से लैस

HIGHLIGHTS

Realme ने ज्यादा शोर-शराबा न किए अपना एक नया फोन Realme P4s Lite लॉन्च कर दिया है।

Realme के इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी कीमत है।

इसी कीमत में फोन 7000mAh की बैटरी के साथ आता है।

Realme P4 Lite को अभी इंडिया के बाजार में कुछ समय पहले ही 5G और 4G मॉडल में लॉन्च किया गया था। हालांकि, इसके बाद से यह चर्चा शुरू हो गई थी कि कंपनी इस मॉडल का एक निचला मॉडल भी लॉन्च कर सकती है। इसे कंपनी Realme P4s Lite के लॉन्च कर पाएगी। अब इस फोन को कंपनी ने एकदम चुप रहते हुए लॉन्च कर दिया है। फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाईट पर न्यू लॉन्च सेक्शन में पहले नंबर पर लिस्ट देखा जा सकता है। इस फोन के प्राइस से लेकर इसके स्पेक्स और फीचर भी यहीं से सामने आए हैं।

Realme P4s Lite की कीमत

Realme की वेबसाईट पर देखा जा सकता है कि फोन को दो अलग अलग मॉडल में लिस्ट किया गया है। इस फोन में 4GB रैम और 64GB स्टॉरिज मॉडल के अलावा 4GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल मिलता है। दोनों ही फोन्स की कीमत क्रमश: 16,499 रुपये और 18,499 रुपये है। फोन की सेल 8 अक्टूबर को होन वाली है। इस फोन को कंपनी nebula black aur moonlight silver में लेकर आई है।

Realme P4s Lite स्पेक्स और फीचर

Realme P4s Lite को लॉन्च ने एक 6.75-इंच की LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है जो HD+ रेजोल्यूशन से लैस है, इसके अलावा इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। इसके अलावा डिस्प्ले ब्राइटनेस के लिए इसमें 900 निट्स की ब्राइटनेस भी मिल रही है। डिस्प्ले पर Panda MN228 प्रोटेक्टिव ग्लास भी मिल रहा है। इस फोन में आपको Unisoc T72560 प्रोसेसर भी मिल रहा है, फोन में 4GB तक की रैम के अलावा 128GB तक स्टॉरिज भी मिलती है। इसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा भी सकते हैं। फोन को Realme UI पर लॉन्च किया गया है।

Realme P4s Lite को देखते हैं तो इसमें एक 7000mAh की बैटरी मिलती है जो 15W की फास्ट और 15W की USB Power Delivery मिलती है। इसमें आपको साइड-माउंटेड फिंगरप्रिन्ट सेन्सर भी मिलता है। इसमें फेस अनलॉक भी दिया जा रहा है।

Realme Phone को कंपनी ने एक 13MP का प्राइमेरी कैमरा पर लॉन्च किया है, इसमें एक 5MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है। इसमें वाई-फ़ाई 5 के अलावा ब्लूटूथ 5.2 के अलावा GPS और USB Type C Port भी मिलता है। इसके अलावा फोन में एक 3.5mm का हेडफोन जैक भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: इंडिया में लॉन्च हुए Oppo के धाकड़ फोन, Oppo F35 Pro 5G और Oppo F35 5G में मिलेगा धांसू सेल्फ़ी कैमरा

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :