18 मई को लॉन्च होगा Realme Narzo 30, विडियो से इन स्पेक्स का भी चला पता

HIGHLIGHTS

एंडरोइड 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर काम करेगा Realme Narzo 30

Realme Narzo 30 के बारे में ये जानकारी आई सामने

18 मई को लॉन्च होगा Realme Narzo 30

18 मई को लॉन्च होगा Realme Narzo 30, विडियो से इन स्पेक्स का भी चला पता

Realme अपनी Narzo 30 series के अंदर अपना तीसरा फोन लॉन्च करने वाला है। रियलमी मलेशिया ने घोषणा की है कि स्मार्टफोन को 18 मई को लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च दोपहर 12 बजे (MYT) (IST सुबह 9:30) बजे शुरू होगा। Realme ने मलेशियन फेसबुक पेज पर स्मार्टफोन का टीज़र पोस्ट किया है जिससे पता चला है कि फोन मीडियाटेक हीलियो G95 चिपसेट द्वारा संचालित होगा। इस फोन को पिछले महीने गीकबेंच लिस्टिंग पर देखा गया था और इसे 6GB रैम के साथ पेयर किया जाएगा। फोन एंडरोइड 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर काम करेगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Marc Yeo Tech Review नाम के यूट्यूब चैनल पर एक विडियो शेयर किया गया है जिसमें Narzo 30 को देखा गया है। विडियो में फोन का डिज़ाइन सामने आया है और डिवाइस के बैक पर एरो की तरह डिज़ाइन देखा गया है और इससे फोन के स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि हुई है।

विडियो के मुताबिक, फोन में 90Hz डिस्प्ले और 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जिसे 30W स्पीड के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा, डिवाइस में 6GB रैम मिलेगी और इसे 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।

डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक 48MP का प्राइमरी कैमरा शामिल होगा। यह फोन एंडरोइड 11 पर आधारित रियलमी के UI पर काम करेगा। फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। यह डिवाइस 4G कनेक्टिविटी के साथ एंट्री लेगा।

Realme India के CEO Madhav Sheth ने पुष्टि की है कि Narzo 30 को 5G सपोर्ट दिया जाएगा। रियलमी भारतीय बाज़ार के लिए स्मार्टफोन के लॉन्च की कोई जानकारी नहीं दी है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile