ऑनलाइन नज़र आया Realme Narzo 30 Pro, जल्द Realme Narzo 30 के साथ होगा लॉन्च

HIGHLIGHTS

Realme Narzo 30 Pro ऑनलाइन आया नज़र

TENNA पर नज़र आया Narzo 30 Pro

Narzo 30 Pro में मिलेगी पंच-होल डिस्प्ले

ऑनलाइन नज़र आया Realme Narzo 30 Pro, जल्द Realme Narzo 30 के साथ होगा लॉन्च

Realme अपनी Narzo सीरीज़ को बढ़ाने पर काम कर रही है और इसके तहत कंपनी Realme Narzo 30 को लॉन्च करेगी। रियलमी कम्यूनिटी वेबसाइट पर हाल ही में Narzo 30 के रिटेल बॉक्स की तस्वीरें देखी गई थीं। इसी बीच सीरीज़ के बड़े वेरिएंट Realme Narzo 30 Pro को सर्टिफिकेशन साइट TENNA पर देखा गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme Narzo 30 Pro को चीन की सर्टिफिकेशन साइट TENNA पर स्पॉट किया गया है। चीनी वैबसाइट के हवाले से GSM अरेना ने रिपोर्ट किया है कि Realme Narzo 30 Pro को टेना पर RMX3161 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। लिस्टिंग से फोन के लुक और डिज़ाइन का पता चला है जिससे डिवाइस की ज़रूरी स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है।

Realme Narzo 30 Pro डिज़ाइन

Realme Narzo 30 Pro को पंच-होल डिस्प्ले डिज़ाइन दिया जाएगा। सेल्फी कैमरा को पंच-होल स्क्रीन में फिट किया गया है। फोन में चारों किनारों पर नैरो बेज़ेल्स दिख रहे हैं। फोन के बैक पर क्वाड कैमरा मिल सकता है जो स्क्वायर शेप मॉड्यूल में मौजूद होगा। फोन के बाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर दिए गए हैं जबकि दाईं साइड पर फिंगरप्रिंट सेन्सर मिलेगा जो पॉवर बटन में मौजूद होगा।

Realme Narzo 30 Pro  या RMX3161 को 6.5 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। साइट से पता चला है कि डिवाइस का डायमेन्शन 162.5 x 74.8 x 8.8एमएम होगा। रियलमी का यह फोन एंडरोइड 11 पर काम करेगा। डिवाइस में 4,880एमएएच की बैटरी मिलेगी। हालांकि, अभी फोन के प्रॉसेसर का पता नहीं चला है। रियलमी का यह फोन 5G सपोर्ट के साथ आएगा।

रियलमी कम्यूनिटी वेबसाइट पर Realme Narzo 30 फोन के 6 रिटेल बॉक्स की तस्वीर सामने आई थी। इस पोस्ट से फैंस से पूछा गया है कि इनमें से कौन-सा बॉक्स सबसे अच्छा है। इससे पता चलता है कि इन बॉक्स में से ही किसी एक को चुना जाएगा। रियलमी एक्स7 सीरीज़ के लॉन्च से पहले भी कंपनी ने ऐसे ही रीटेल बॉक्स की तस्वीर साझा की थी।

नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile