मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 चिपसेट के साथ इसी महीने लॉन्च होगा Realme Narzo 30 5G

HIGHLIGHTS

Realme Narzo 30 5G और Narzo 30 4G को जून में किया गया लॉन्च

डायमेंसिटी 700 चिपसेट के साथ आएगा Narzo 30 5G

अभी Realme Narzo 30 5G और Narzo 30 4G के लॉन्च की तारीख का नहीं हुआ खुलासा

मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 चिपसेट के साथ इसी महीने लॉन्च होगा Realme Narzo 30 5G

Realme Narzo 30 5G और Narzo 30 4G को भारत में जून के महीने में लॉन्च किया जाएगा। Realme Narzo 30A और Narzo 30 Pro को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था और अब Narzo 30 दो वेरिएंट में आने के लिए तैयार है। Realme के CEO Madhav Sheth ने खुलासा किया कि Narzo 30 5G मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा जिसे हम पहले ही Realme 8 5G और Poco M3 Pro 5G में देख चुके हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

ट्वीट के मुताबिक, कंपनी स्टैंडर्ड Narzo 30 के दो वेरिएंट 4G और 5G पर काम कर रही है जिन्हें इसी महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन को मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 5G प्रॉसेसर के साथ पेश किया जाएगा।

Realme Narzo 30 4G और 5G वेरिएंट को ग्लोबली लॉन्च किया जा चुका है और दोनों समान इनबिल्ट और स्पेक्स के साथ आए हैं। यहां जानिए Realme Narzo 30 के बारे में सबकुछ…

REALME NARZO 30 4G और NARZO 30 5G अनुमानित स्पेक्स

Realme Narzo 30 4G और 5G वेरिएंट को ग्लोबल बाज़ार में 6.5 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसकी रिफ्रेश रेट 90Hz होगी। स्क्रीन पर पंच-होल नौच दिया जाएगा। Narzo 30 5G डायमेंसिटी 700 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है जबकि Narzo 4G हीलियो G95 प्रॉसेसर से लैस है। फोन एंडरोइड 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर काम करता है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।

Narzo 30 5G और Narzo 4G को 48MP प्राइमरी कैमरा, 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP डेप्थ सेन्सर से लैस है। फोन के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन पर मौजूद पॉवर बटन ही फिंगरप्रिंट रीडर का काम करता है।

दोनों फोंस में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और Narzo 30 5G को 18W फास्ट चार्जिंग तथा Narzo 30 4G को 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।   

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile