भारतीय बाज़ार में इस दिन लॉन्च होगा Realme GT 5G स्मार्टफोन

HIGHLIGHTS

जानें Realme GT 5G के स्पेक्स

इस दिन भारत में लॉन्च होगा Realme GT 5G

दिवाली से पहले लॉन्च होगा Realme GT 5G

भारतीय बाज़ार में इस दिन लॉन्च होगा Realme GT 5G स्मार्टफोन

Realme GT 5G दिवाली से पहले भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी के CEO माधव सेठ ने #AskMadhav ऑनलाइन सीरीज़ के ताज़ा एपिसोड में इसकी पुष्टि की है। स्मार्टफोन को हाल ही में यूरोप में लॉन्च किया गया था और यह फोन किफ़ायती कीमत और बेहतर फीचर्स के साथ भारतीय बाज़ार में आएगा। अभी फोन के भारतीय लॉन्च की सही तारीख सामने नहीं आई है लेकिन दिवाली से पहले इस फोन को पेश किया जाएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme GT 5G Specs

ड्यूल सिम वाला Realme GT 5G एंडरोइड 11 पर आधारित रियलमी UI 2.0 पर काम करता है। फोन में 6.43 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रही है जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz, टच सैंपलिंग रेट 360Hz और स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 91.7 प्रतिशत है। फोन ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC द्वारा संचालित है और इसे 12GB LPDDR5 रैम के साथ पेयर किया गया है। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी सेन्सर, 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। Realme GT के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।

Realme GT 5G को 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिल रहा है। कनैक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लुटूथ, GPS/ A-GPS, USB टाइप-C और 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेन्सर मिल रहा है। फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो 65W SuperDart चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Realme GT 5G Price

Realme GT 5G को ग्लोबल बाज़ार में 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ EUR 449 (लगभग Rs 39,900) की कीमत में लॉन्च किया गया है। फोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 599 (Rs 53,200) है। Realme GT 5G को डैशिंग ब्लू, डैशिंग सिल्वर और रेसिंग यैलो कलर में पेश किया गया है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo